रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी आ रहे हैं


हल्द्वानी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगामी 21 मार्च को जनपद नैनीताल के दौरे को लेकर हल्द्वानी स्थित सर्किट हाउस में आयुक्त एवं सचिव और मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि दीपक रावत की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण पूर्व तैयारी बैठक आयोजित की गई।
कुमाऊं आयुक्त ने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में कुमाऊं आयुक्त ने बताया कि राज्य सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर हल्द्वानी के एमबी मैदान में एक बड़ा आयोजन किया जा रहा है, जिसे राज्य सरकार द्वारा आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 21 मार्च शनिवार को होगा और इसका आयोजन भव्य रूप से सम्पन्न करना सुनिश्चित किया जाएगा।
आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों से आयोजन की अब तक की तैयारियों का जायजा लिया और निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग अपनी तैयारियों को समय रहते पूरा करें। उन्होंने सभी विभागों से कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों को त्रुटिरहित ढंग से निभाएं और सभी व्यवस्थाएं तय समय सीमा के भीतर तैयार कर लें।
इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि पार्किंग और सभा स्थल तक आम जनता की सुगम पहुंच हो और सभी आगंतुकों को बैठने के लिए उचित स्थान मिले। आयुक्त ने मंच, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, वीआईपी एवं मीडिया बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, आम जनता के लिए बैठने की व्यवस्था, शौचालय, आपातकालीन सेवाएं, सभा स्थल की तैयारी, निर्माण कार्य और अन्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी तैयारियां समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और एसएसपी मंजुनाथ टीसी को सैक्टरवार कार्य आवंटित करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही यह भी कहा गया कि सभी त्रुटियां समय रहते दूर की जाएं।
इसके बाद आयुक्त दीपक रावत ने एमबी इंटर कॉलेज मैदान में हो रही तैयारियों का निरीक्षण किया और लोनिवि के अधिकारियों को मंच, पंडाल निर्माण और अन्य तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
बैठक व निरीक्षण के दौरान दर्जा राज्य मंत्री डा. अनिल कपूर डब्बू, भाजपा प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, सहित जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, यूएसनगर के डीएम नीतिन भदौरिया, सीडीओ अरविंद कुमार पांडे, सीडीओ उधमसिंह नगर दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी, विवेक राय, पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, नगर आयुक्त पारितोष वर्मा, आटीओ गुरुदेव सिंह, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, रेखा कोहली, बीसी पंत, डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी सहित लोनिवि, जलसंस्थान, विद्युत और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..
Haldwani- गुंडागर्दी_पेट्रोल पम्प कर्मचारी को बेरहमी से पीटा..
देशभर में प्रीमियम पेट्रोल हुआ मंहगा_कीमतें बढ़ीं