दीपक कुमार ने मुस्लिम दुकानदार को बचाया था_अब परेशानियों से घिरे..

कोटद्वार में एक मुस्लिम दुकानदार का समर्थन करना दीपक कुमार को इस कदर भारी पड़ जाएगा, उन्होंने सोचा नहीं होगा. उत्तराखंड का कोटद्वार पिछले कुछ समय से खबरों में है।
बजरंग दल से जुड़े लोगों ने एक बुजुर्ग मुस्लिम दुकानदार से उनकी दुकान का नाम बदलने को कहा. दीपक ने बजरंग दल वालों का सामने से विरोध किया. बुजुर्ग दुकानदार का समर्थन करना अब उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इस विवाद का सबसे ज्यादा असर उनके जिम पर पड़ा है. पहले उनके जिम में करीब 150 सदस्य आते थे, लेकिन अब रोज़ केवल 15 लोग ही आते हैं. लोग डर के कारण जिम छोड़ रहे हैं. जिम किराए की बिल्डिंग की एक पूरी मंजिल पर चलता है और उसका किराया 40 हजार रुपये महीना है।
दीपक ने हाल ही में घर बनाया है और वे हर महीने 16 हजार रुपये की किस्त भी भर रहे हैं. उनके परिवार की आमदनी का एकमात्र साधन यही जिम है. वे कहते हैं कि जो सदस्य अभी भी जुड़े हुए हैं, उन्होंने उनका साथ देने का भरोसा दिया है, लेकिन अगर कोई सदस्य चला जाए तो उसे वापस लाना मुश्किल होता है।
26 जनवरी को बजरंग दल से जुड़े कुछ लोगों ने 70 साल के मुस्लिम दुकानदार वकील अहमद की दुकान में घुसकर उन्हें परेशान करने की कोशिश की. उनसे कहा गया कि दुकान के नाम से ‘बाबा’ शब्द हटाया जाए. जब यह घटना हो रही थी, तब दीपक ने उन लोगों का विरोध किया. जब भीड़ ने उनसे उनका नाम पूछा तो उन्होंने कहा कि उनका नाम “मोहम्मद दीपक” है।
वीडियो वायरल होने के बाद 31 जनवरी को बजरंग दल के कुछ सदस्य दीपक से सवाल करने और विरोध करने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया. इसके बाद शहर में माहौल बदलने लगा. कुछ लोग दीपक के साथ खड़े नज़र आते हैं तो कुछ विरोध कर रहे हैं. दीपक ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा है कि आधा शहर उनका समर्थन करता है, लेकिन अच्छे काम की खुले तौर पर तारीफ कम ही होती है और ईमानदारी की कीमत चुकानी पड़ती है।
पुलिस ने दीपक को सुरक्षा दी है और शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. दीपक का कहना है कि उन्हें नहीं लगता कि उन्होंने कुछ गलत किया है. बाहर से उन्हें समर्थन मिल रहा है, लेकिन शहर के लोगों को साथ आने में समय लग रहा है. उन्हें उम्मीद है कि चीज़ें सामान्य हो जाएंगी।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में बड़ा धोखा हुआ,, SSP के पास पहुंचे लोग_फरार सुनार की तलाश में जुटी पुलिस
दीपक कुमार ने मुस्लिम दुकानदार को बचाया था_अब परेशानियों से घिरे..
लीक किताब, FIR और आरोप_राहुल गांधी बोले ‘मुझे पूर्व सेनाध्यक्ष पर पूरा भरोसा’
एक और पति मारा गया_ पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से कई वार किए..
मंच पर भावुक हुईं सीएम की पत्नी गीता धामी, आंखों से छलके आंसू..