Ad

ट्रेन हादसे में 288 लोगों की मौत,मौके पर पहुंचे रेल मंत्री,मुआवज़े की घोषणा,राहत-बचाव कार्य जारी- Video

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार को बेहद दुःखद ट्रेन हादसा हो गया। यहां, बहनागा रेलवे स्टेशन के पास तीन ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई। ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि रेल हादसे में 288 लोगों की मौत हुई है और 1000से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। फिलहाल मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है। अभी मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं, भीषण ट्रेन हादसे के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTSAd
https://twitter.com/PTI_News/status/1664690654944047104?t=Z5kPJVS5nQW0_1JXiU0qYw&s=19

ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम हुए ट्रेन हादसे के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव घटनास्थल पर पहुंचे.

इस दौरान वैष्णव ने रेस्क्यू ऑपरेशन का जायज़ा लिया.

अश्विनी वैष्णव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ”ये बड़ा हादसा है. सभी दिवंगत आत्माओं के साथ हमारी प्रार्थनाएं हैं. शुक्रवार रात से लगातार रेलवे, एनडीआरएफ, राज्य सरकार मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहे हैं. सब जगह से लोग बुलाए गए हैं ताकि इस तरह के बड़े हादसे में जिस तरह की कोशिशें होनी चाहिए, वो की जा रही हैं.

वैष्णव बोले, ”जिन परिवारों ने अपने लोगों को खोया, उनके साथ मेरी संवेदनाएं हैं. जहां भी सबसे अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं हैं, वो दी जाएंगी. मुआवज़े का एलान शुक्रवार रात रेलवे की तरफ़ से कर दिया गया है.”

वैष्णव से सवाल किया गया कि हादसे की वजह क्या रही? इस पर वो बोले, ”एक हाई लेवल कमेटी बना दी गई है. इस हादसे की जड़ में जाएंगे. हादसा क्यों हुआ, ये समझा जाएगा. किसी भी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा. जांच होने दीजिए. अभी सारा ध्यान लोगों के इलाज और रेस्क्यू ऑपरेशन पर है.”

अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा के बहनगाबाजार में हावड़ा से बेंगलुरु जा रही 12864 एक्सप्रेस के कई कोच शुक्रवार शाम करीब 7 बजे पटरी से उतर गए और साथ वाले ट्रैक पर जा गिरे।

इसी दौरान, उस ट्रैक पर 12841 शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस आ गई और पलटे डिब्बों से टकरा गई। इससे कोरोमंडल के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और बगल के ट्रैक से गुजर रही मालगाड़ी से टकरा गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने यात्रियों को निकालना शुरू किया। बाद में एनडीआरएफ, राज्य सरकार और वायुसेना ने बचाव और राहत कार्य शुरू किया।

हादसे में कोरोमंडल एक्सप्रेस के सात कोच पलट गए, चार कोच रेल बाउंड्री के बाहर चले गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुल 15 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। 

वहीं, हादसे के बाद रेल मंत्रालय ने मुआवजे का एलान किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों के लिए दो लाख रुपये और मामूली चोटों वाले लोगों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के बालासोर जिले में हुई ट्रेन दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से ट्रेन हादसे में मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

पीएम मोदी ने हादसे के बाद ट्वीट कर दुख जताया.

पीएम मोदी ने कहा, ”ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे से व्यथित हूं. दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं. हादसे में घायल लोग जल्द स्वस्थ हों. मैंने रेल मंत्री से बात की है और हालात के बारे में जानकारी ली है. बचावकार्य जारी है और प्रभावित लोगों की हर संभव मदद की जाएगी

हादसे में कई यात्रियों के ट्रेन के पलटे डिब्बों में फंसे होने की खबर सामने आ रही है। वहीं रेलवे प्रशासन ने इस रूट की सभी ट्रेनों को रोक दिया है। साथ ही इस हादसे को लेकर प्रशासन ने इमरजेंसी कंट्रोल रूम का नंबर 6782262286 जारी कर दिया है।

रेलवे विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि इस दुर्घटना के बाद पश्चिम बंगाल से दक्षिण भारत की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है।

भुवनेश्वर में अधिकारियों ने बताया कि राहत और बचाव कार्य में 115 एंबुलेंस, 50 बसें, 45 सचल स्वास्थ्य इकाई के साथ ही 1200 कर्मचारियों को लगाया गया है। घायलों की मदद के लिए बालासोर मेडिकल कॉलेज के बाहर दो हजार से ज्यादा लोग जमा हो गए। घायलों के लिए बड़ी संख्या में लोग ब्लड भी दे रहे हैं। डॉक्टरों ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में 30 से अधिक घायलों की सर्जरी की गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *