हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि तय..


देहरादून।
सिख आस्था के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक श्री हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष 23 मई को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।
सोमवार को सचिवालय में श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव आनंद बर्धन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि आगामी 23 मई से हेमकुंड साहिब की पवित्र यात्रा शुरू होगी और इसी दिन कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
भेंट के दौरान यात्रा के दौरान होने वाली व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए संबंधित विभागों और स्थानीय प्रशासन को समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, आवागमन और अन्य आवश्यक सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
हर संभव सहयोग का आश्वासन
मुख्य सचिव ने ट्रस्ट को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार की ओर से यात्रा के सफल संचालन के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा और प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी के मुद्दों को लेकर सरकार की घेराबंदी_ इंदिरा हृदयेश की विरासत को सुमित ने आगे बढ़ाया
हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि तय..
सावधान! बाजार में नकली NCERT किताबों का जाल, बड़ी खेप पकड़ी गयी..
देर रात बिगड़ा मौसम : हल्द्वानी में तेज आंधी और बारिश_ तीन दिन अलर्ट
पिता का सिर फूटा, बेटी को दी दुष्कर्म की धमकी_वनभूलपुरा कोतवाली में मामला दर्ज