उत्तराखंड : आई आर बी में तैनात दरोगा की सड़क हादसे में मौत


उत्तराखंड : जनपद उधम सिंह नगर से दुःखद ख़बर सामने आ रही है।यहां जसपुर कोतवाली क्षेत्र की नादेही चौकी क्षेत्र से है जंहा फीका पुल के पास एक पिकअप वाहन ने जसपुर की ओर जाते बुलट सवार को टक्कर मार दी जिसमे बुलट सवार व्यक्ति की मौत हो गई सूचना पर मोके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया लेकिन पिकअप सवार अपने वाहन को छोड़कर मोके से फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आई आर बी में बैलपड़ाव में दरोगा के पद पर तैनात पुष्कर चंद जोशी जनपद बिजनोर के नजीबाबाद में डाक देने गए थे। जंहा से वापसी के दौरान जसपुर नादेही रॉड पर फीका पुल के पास उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमे उनकी मौत हो गई सूचना पर मोके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया ओर पुलिस जांच में जुट गई है।
वंही घटना की सूचना से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ धीरेंद्र मोहन गहलोत ने बताया कि आज करीब साढ़े 4 बजे एक मृतक को यंहा लाया गया शिनाख्त करने पर पता चला कि वो पुष्कर चंद जोशी है जो आई आर बी बैलपड़ाव में दरोगा के पद पर तैनात है ओर मुख्य रूप से ये चंपावत जनपद के रहने वाले है ये बिजनोर से बुलेट वाहन से आ रहे थे ओर फीका पुल के पास पिकअप वाहन से टक्कर हुई जिसमे इनकी मृत्यु हो गई इनके शरीर पर मल्टीपल इंजरी आई है जिस कारण इनकी मौत होना प्रतीत हो रहा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..