Ad

CWG 2022 : उत्तराखंड के लाल लक्ष्य सेन ने अपने पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सोना..भारत की झोली में 20वां गोल्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने गोल्ड जीत लिया है. उन्होंने बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स के फाइनल मैच में मलेशिया के जी योंग एनजी को शिकस्त दी. लक्ष्य सेन ने जी योंग के खिलाफ 19-21, 21-9, 21-16 से जीत दर्ज की.

ADVERTISEMENTSAd

लक्ष्य सेन और जी योंग के बीच यह फाइनल मुकाबला बेहद कांटे का रहा. शुरुआत से ही दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते रहे. लक्ष्य सेन ने यहां अपना पहला गेम 19-21 से गंवा दिया था. एक समय 18-18 से मुकाबला बराबरी पर था लेकिन आखिरी में यहां लक्ष्य पिछड़ गए.

दूसरे गेम में भी बराबरी की टक्कर चलती रही. लक्ष्य यहां 6-8 से पीछे थे लेकिन फिर जोरदार वापसी की और जी योंग को 21-9 से पछाड़ दिया. इसके बाद तीसरे गेम में लक्ष्य ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी. लक्ष्य ने तीसरा गेम 21-16 से जीता. बता दें कि इस मैच से पहले तक लक्ष्य सेन दो बार जी योंग से भिड़ चुके थे. इन दोनों मुकाबलों में भी लक्ष्य को जीत हासिल हुई थी.

सेमीफाइनल में जिया हेंग को दी थी शिकस्त
20 वर्षीय लक्ष्य सेन का यह पहला कॉमनवेल्थ गेम्स है. वर्ल्ड नंबर-10 लक्ष्य ने यहां बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स मुकाबलों  के सेमीफाइनल मुकाबले में सिंगापुर के जिया हेंग को रोमांचक मुकाबले में शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई थी. उन्होंने जिया के खिलाफ 21-10, 18-21, 21-16 से गेम जीता था. वहीं मलेशिया के जी योंग एनजी ने सेमीफाइनल मैच में भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत को शिकस्त देकर फाइनल में एंट्री की थी.

सिंगल्स में दूसरी बड़ी उपलब्धि
लक्ष्य सेन के लिए सिंगल्स मुकाबलों में यह दूसरा बड़ा पदक है. इससे पहले वह 2021 में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर चुके हैं. वहीं, टीम इवेंट में उनके हिस्से में कई बड़े पदक आ चुके हैं.  कॉमनवेल्थ गेम  2022 में वह मिक्स्ड टीम इवेंट में सिल्वर जीत चुके हैं. थॉमस कप 2022 में पुरुष टीम का गोल्ड और एशिया टीम चैंपियनशिप में पुरुष टीम का ब्रॉन्ज भी उनकी बड़ी उपलब्धियों में शामिल है.

लक्ष्य सेन ने दिलाया बैडमिंटन में देश को गोल्ड

उत्तराखंड – अल्मोड़ा के रहने वाले हैं लक्ष्य सेन

जसपाल राणा के बाद उत्तराखंड से मिला कॉमनवेल्थ में दूसरा गोल्ड

1998 में जसपाल राणा ने दिलाया था शूटिंग में गोल्ड

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *