21 की उम्र में रच दिया इतिहास,प्रधान बनीं प्रियंका नेगी को सीएम ने किया फोन..


21 वर्षीय प्रियंका नेगी बनीं ग्राम प्रधान, सीएम धामी ने दी बधाई
चमोली जिले के गैरसैंण ब्लॉक स्थित मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट की 21 वर्षीय प्रियंका नेगी ग्राम प्रधान चुनी गई हैं। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी प्रियंका देवी को 186 मतों से हराकर 421 वोट हासिल किए। प्रियंका ने हाल ही में गैरसैंण महाविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रियंका को फोन कर जीत की बधाई दी और साथ मिलकर गांव के सर्वांगीण विकास का संकल्प जताया। उन्होंने प्रियंका को देहरादून आमंत्रित भी किया और गांव की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने व जागरूकता फैलाने पर बल दिया।
पूर्व प्रधान रहे प्रियंका के पिता राजे सिंह नेगी ने बेटी को हरसंभव सहयोग देने की बात कही। मुख्यमंत्री द्वारा आदर्श ग्राम घोषित सारकोट में अब प्रियंका युवा नेतृत्व की नई मिसाल बनेंगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..