मिलावटखोरों पर शिकंजा, बरेली से लाई गई मिठाई जब्त..


खाद्य सामग्री व खिलौनों की फैक्ट्रियों पर छापे, संदिग्ध मिठाइयां व खोया जब्त, प्रयोगशाला भेजे गए नमूने
हल्द्वानी/नैनीताल :
दीपावली पर्व को देखते हुए मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर जनपद नैनीताल में व्यापक स्तर पर विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। अभियान का उद्देश्य त्योहार के समय मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री रोकना और आमजन की सेहत की रक्षा करना है।
क्या हुई कार्रवाई
खैरना के क्वारव चेकपोस्ट पर सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक कई वाहनों की जांच की गई।
20 किलो मावा और 50 किलो मिठाई संदिग्ध पाई गई।
मिठाई व खोया के 2 नमूने प्रयोगशाला परीक्षण हेतु लिए गए।
खैरना, गरमपानी, मनरसा, काकड़ीघाट और सुयालबाड़ी बाजारों में छापेमारी कर
चॉकलेट बर्फी, काजू डोडा बर्फी और मैदा के 5 खाद्य नमूने लिए गए।
व्यापारियों को साफ-सफाई, बिल के साथ खरीदारी, कर्मचारियों का मेडिकल और गुणवत्ता मानकों का पालन करने के निर्देश।
बरेली से लाई गई मिठाई जब्त
हल्द्वानी में प्रशिक्षु IAS अंशुल भट्ट के नेतृत्व में रोडवेज बस से लाई गई तीन क्विंटल मिठाई जब्त की गई।मिठाई को कोई क्लेम नहीं कर पाया, hence जब्ती की गई।
खिलौनों की फैक्ट्रियों पर भी नजर
हल्द्वानी की दो खिलौना निर्माण इकाइयों का निरीक्षण 2 नमूने परीक्षण हेतु लिए गए।
प्रशासन की अपील:
मिलावट की सूचना तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग को दें। दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई।
टीम में शामिल रहे
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान, अनिल मिश्रा, अभय कुमार सिंह, नंदकिशोर, प्रशिक्षु IAS अंशुल भट्ट, उपनिरीक्षक मनोज सिंह, कांस्टेबल रीता व राजेंद्र मेर सहित अन्य अधिकारी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




High Court_ फुल कोर्ट रेफ्रेंस के साथ दी गई जस्टिस आशीष नैथानी को विदाई_Video
8 जून से SIR..घर-घर पहुचेंगे बीएलओ_सही जानकारी देना न भूलें
दफन हुए सवालों का जवाब अब कब्र से निकलेगा, नैनीताल हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
दिल्ली के होटल में आग का तांडव_21लोग जिंदा जले, ज्यादातर विदेशी..
राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली होगी ऐतिहासिक बदलाव का शंखनाद : शिल्पी अरोड़ा