सचिवालय में कोरोना की दस्तक, IAS अधिकारी कोविड पॉजिटिव,बढ़ रहा संक्रमण?


उत्तराखंड : देहरादून में कोरोना का संक्रमण फिर से अपने पांव पसार रहा है कोविड के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर राजीव दीक्षित ने बताया कि देहरादून में एक बड़े स्कूल के दो छात्र भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसके साथ ही सचिवालय के एक आईएएस अधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।कोरोना ने स्वास्थ्य महकमे में भी घुसपैठ की है।
CMO कार्यालय के एक डॉक्टर की जांच रिपोर्ट भी कोविड पॉजिटिव आई है। वहीं इन सभी लोगों को आइसोलेट कर उपचार किया जा रहा है।बताया गया है कि इन कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से कुछ को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है। कुछ को घर पर ही आइसोलेट कर एहतियात बरती जा रही है।
अकेले देहरादून में बुधवार को कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 18 रही। उत्तराखंड की बात करें, तो यहां पर पिछले दो-तीन दिनों से कोरोना के केसों में इजाफा देखने को मिला है।वहीं कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए जिलाधिकारी की ओर से देहरादून में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। राजधानी में जो शख्स मास्क नहीं पहनेगा उस पर 500 रुपए का जुर्माना भी लगा दिया जाएगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल में विधायक के बेटे की VIP हनक_फार्च्यूनर सीज़ हो गयी..Video
हनुमान धाम पहुंचे सीएम धामी, प्रदेश के लिए मांगी खुशहाली
हल्द्वानी में हज यात्रियों की स्क्रीनिंग और वैक्सीनेशन,अनिल कपूर डब्बू ने किया शुभारंभ
धामी सरकार का बड़ा कदम हो सकता है ‘पॉपुलेशन कंट्रोल बिल’
ऑपरेशन प्रहार : फायरिंग से फरारी तक_क्रिमिनल्स पर ताबड़तोड़ वार