प्रधानमंत्री मोदी के कैम्पेन के समर्थन में आये सलमान खान, कंगना के साथ और भी कई बॉलीवुड सितारे..

नई दिल्ली/ मुंबई 09.10.2020 भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं.जिसके खिलाफ लड़ाई जारी है. देश में कोरोना संक्रमण के मामले 68 लाख से अधिक हो चुके है,लेकिन इसके साथ ही धीरे-धीरे जनजीवन भी पटरी पर आ रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए और इसके खिलाफ एकजुटता के लिए ‘यूनाइट टू फाइट कोरोना’ कैम्पेन शुरू किया है. अब इस कैम्पेन में पीएम मोदी को माया नगरी यानि बॉलिवुड सितारों का समर्थन हासिल हुआ है. इस कैम्पेन में सलमान खान से लेकर कंगना रनौत के साथ साथ और भी कई एक्टर जुड़ गए है. जो आंदोलन के तहत सोशल डिस्टेंसिंग का मेसेज दे रे हैं.

सलमान खान ने अपने ट्विटर हेंडल से ट्विट लिखा, ‘इस मुश्किल घड़ी में सिर्फ तीन चीजें कीजिए: 6 फीट की दूरी बनाकर रखें, मास्क पहनें और अपने हाथों को सैनिटाइज करें और अच्छे से हाथ धोएं. आइए, कोरोना के खिलाफ PM मोदी के इस जन आंदोलन को लागू करें. जय हिंद।’
उधर कंगना रानौत ने भी इस कैम्पेन का समर्थन करते हुए ट्वीट किया, ‘दुनियाभर में कोरोना संकट के की वजह से कई झटके लगे हैं, लेकिन इसमें एक संभावना भी है. यह हमें पहले से कहीं बेहतर एकजुट कर सकता है.
रकुलप्रीत सिंह ने भी पीएम मोदी के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा, ‘सुरक्षित रहने के लिए तीन हथियार हैं- एक कि मास्क पहनें, दूसरा अपने हाथ धोएं, और तीसरा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. आइए, कोविड के खिलाफ लड़ाई के लिए पीएम के आह्वान में शामिल हों. अपने और अपने परिवार को सुरक्षित रखें
इन सब के अलावा अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, परिणीति चोपड़ा अभिनेता टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन, और आर. माधवन जैसे सितारों ने भी इस जन आंदोलन में जुड़ने के लिए लोगों से अपील कर रहे हैं.





लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
CBSE बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस तारीख से शुरू होंगे 10th और 12th के एग्जाम
मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास, कहा_ सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं यादों से नहीं…
स्वास्थ्य प्राधिकरण ने नौकरी से निकाला, हाईकोर्ट ने माना अधिकारों का हनन_निदेशक तलब
दरमवाल का बड़ा दावा, कालाढूंगी से टिकट मिला तो जिले की छह सीटों पर खिलाएंगे कमल