Ad

टिहरी में कोरोना का प्रकोप जारी..आये सर्वाधिक मामले..एसडीएम का वाहन चालक निकला कोरोना पाॅजीटिव, तहसील को दो दिन के लिए किया गया सील..जाने पूरा मामला..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

टिहरी (GKM NEWS SULEMAAN KHAN ) टिहरी जिले में कोरोना की रफ्तार जारी है गुरुवार को जिले में एक दिन में सर्वाधिक कोरोना मरीज मिलने का रिकार्ड बन गया. कुल 53 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 968 हो गई है.

ADVERTISEMENTSAd

85 मरीज स्वस्थ होकर घर भी लौटे हैं जिसके बाद जिले में कोरोना के 136 एक्टिव केस रह गए हैं. एसडीएम नरेंद्रनगर का वाहन चालक कोरोना पाॅजीटिव मिलने पर दो दिन के लिए तहसील कार्यालय को सील कर दिया गया है.

वहीं नई टिहरी कोतवाली में भी एक पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमित मिला है. सभी पाॅजीटिव को कोविड केयर सेंटर आइसोलेट किया है.


एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि गुरुवार को नरेंद्रनगर ब्लाॅक क्षेत्र में 38, चंबा ब्लाॅक में 10, प्रतापनगर तीन, जौनपुर और थौलधार ब्लाॅक क्षेत्र में एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. यह सभी स्थानीय लोग हैं.

516 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अभी 2975 सैंपल की रिर्पोट आनी बाकी है.

62 लोग संस्थागत और 507 लोग होम क्वारंटाइन में रखे गए हैं। नई टिहरी थाने में एक पुलिस कर्मी बीते दिन हरिद्वार से नई टिहरी लौटा था. उसके पाॅजीटिव मिलने के बाद पुलिस कर्मी का कमरा सील कर दिया गया है..

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *