Ad

सहकारी समिति चुनाव में मुर्दे डाल गए वोट, R.T.I.से खुलासा…

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड में मृतकों के वोट से सहकारिता समिति के पदाधिकारी चुने जाने का दावा किया है।आर.टी.आई.एक्टिविस्ट भुवन पोखरिया ने। नैनीताल क्लब में प्रेस वार्ता कर आर.टी.आई.की कॉपी रखी सामने और कहा न्यायालय से विजिलेंस जांच की प्रार्थना करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd


राज्य में सहकारी समितियों की गलत नियमावली से चुनाव कराने और ओखलकांडा विकासखंड के रीखाकोट में 10 मरे हुए लोगों को 2025 की वोटर लिस्ट में शामिल कर वोट डलवाने का आरोप लगाया है। हल्द्वानी के चोरगलिया राज्य आंदोलनकारी और आर.टी.आई.एक्टिविस्ट भुवन चंद्र पोखरिया ने प्रेस वार्ता कर यह खुलसा किया है।


उन्होंने सहकारिता समिति के चुनाव नियमावली में लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया। भुवन के अनुसार, सहकारी समितियों के चुनाव में सहकारिता विभाग ने सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण द्वारा नियमावली एक्ट का घोर उल्लघन कर 5 वर्ष, 3 वर्ष व 1.5 वर्ष पूर्व मरे लोगों को वर्ष 2025 की सहकारी समिति की नवीनतम वोटर लिस्ट में शामिल कर मतदान करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि ये संविधान का घोर उल्लघन है।
भुवन ने कहाँ की निर्वाचन नियमावली की किसी में शत नियम का उल्लेख नहीं है और न ही समितियों के नोटिस बोर्ड में नियमवश गाइडलाइन को चस्पा किया गया। पात्र, अपात्र, वैध, अवैध कोई जांच नहीं की गई। कहा कि निर्वाचन प्रक्रिय की कोई भी सी.सी.टी.वी. रिकॉर्डिंग नहीं की गई।

उन्होंने, उच्च न्यायालय के आदेशों के उल्लंघन के साथ अवमानना याचिका दायर करने की बात भी कही, साथ ही न्यायालय से मामले की विजिलेंस जांच करने की मांग भी की जाएगी।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page