कोरोना के चलते नुकसान की भरपाई को पटरी पर लाने के क़वायाद शुरू..26 दिसम्बर से शुरू होगा विंटर कार्नीवल

GKM.News(10.12.2020) नैनीताल-कोरोना के चलते नैनीताल के पर्यटन को हुए नुकसान को अब पटरी पर लाने के लिए नैनीताल के युवा विधायक संजीव आर्य विंटर कार्निवाल के जरिए पर्यटन व्यवसाय को गति देने में जुट गए हैं, हल्द्वानी स्थित अपने आवास पर नैनीताल के विधायक संजीव आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 दिसंबर से नैनीताल में विंटर कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है इस बार का विंटर कार्निवाल एडवेंचर स्पोर्ट्स के जरिए किया जाएगा

जिसकी शुरुवात कोटाबाग से होगी, 26 दिसंबर को विंटर कार्निवाल का शुभारंभ राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत करेंगे इस विंटर कार्निवाल में पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून,माउंटेन क्लाइंबिंग, साइकिलिंग बाइक रेसिंग सहित कई एडवेंचर गेम किए जाएंगे विधायक संजीव आर्य का यह भी कहना है कि नैनीताल के समीपवर्ती क्षेत्रों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं जिस को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है,समीपवर्ती इलाक़ो में पर्यटन की अपार सम्भावना है जिसको हम तलाश करने की जरूरत है, इसलिये सरकार ने यह फैसला लिया है और इस कार्निवाल में होने वाले एडवेंचर गेम के लिये देश के हर कोने से खिलाड़ी आएंगे जो कि अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे।

बाइट – संजीव आर्य, विधायक नैनीताल।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal