Ad

बंगाल में खेला जारी, लगा भाजपा को करारा झटका.. इस भाजपा सांसद और कद्दावर नेता ने थामा TMC का दामन..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के आसनसोल से सांसद और नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री रहे बाबुल सुप्रियो ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है. टीएमसी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके यह जानकारी दी गई है.

ADVERTISEMENTSAd

बता दें कि बाबुल सुप्रियो के दूसरी पार्टी में जाने की खबरें उस समय ही चर्चा में आ गईं थीं जब उन्‍होंने सोशल मीडिया में डाली अपनी पोस्‍ट से बीजेपी के साथ निष्ठा से जुड़े रहने वाले भाग को हटा दिया था.

तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, ‘पूर्व केंद्रीय मंत्री और मौजूदा सांसद बाबुल सुप्रियो आज राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और राज्यसभा सांसद डेरेक ओब्रायन की मौजूदगी तृणमूल परिवार में शामिल हो गए.

’बाबुल सुप्रियो टीएमसी में शामिल, कुणाल घोष बोले- बीजेपी के बाद अब हमारी बारीबाबुल सुप्रियो टीएमसी में शामिल, कुणाल घोष बोले- बीजेपी के बाद अब हमारी बारीबता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता बाबुल सुप्रियो ने कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया में एक काफी बड़ा और भावुक पोस्ट करते हुए राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की थी.

उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी साफ किया कि वह एक पार्टी के साथ थे और रहेंगे लेकिन कुछ दिन पहले इस बात की चर्चा छिड़ गई थी कि अब उन्‍होंने अपना फैसला बदल लिया है और वह बहुत जल्‍द किसी और पार्टी में शामिल हो सकते हैं. इसके संकेत तब मिले थे.

जब संन्यास के ऐलान के एक घंटे बाद ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट को एडिट कर दिया था और उससे बीजेपी के साथ निष्ठा से जुड़े रहने वाले भाग को हटा दिया है.बता दें कि राजनीति से संन्यास के बाद उन्होंने सांसद पद से भी इस्तीफा दे दिया था.

आसनसोल से सांसद ने अपने फेसबुक में पहली पोस्ट में लिखा था कि मैं किसी दूसरी पार्टी में नहीं जा रहा हूं. उन्होंने साफ लिखा था कि न तो टीएमसी, कांग्रेस और न ही सीपीएम किसी भी पार्टी में नहीं. मैं साफ कर देता हूं कि मुझे किसी भी पार्टी का किसी भी तरह से कोई फोन नहीं आया. मैं एक टीम का खिलाड़ी हूं और हमेशा एक ही टीम का समर्थन किया है.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *