नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में हंगामा, अपहरण का आरोप, हाईकोर्ट पहुचीं कांग्रेस की पुष्पा..Video


उत्तराखण्ड के नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सामने आया बड़ा बाबल। कांग्रेस ने अपने 4 समर्थक जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण का आरोप भाजपा और पुलिस पर लगाया है।
कांग्रेसियों ने पुलिस और भाजपा के समर्थन वाले 30 से 40 लोगों पर चारों के साथ मारपीट करते हुए निजी वाहन में जबरन उठाकर ले जाने का आरोप लगाया।
कांग्रेस कैंडिडेट पुष्पा नेगी इस आरोप के साथ न्याय की गुहार लेकर उच्च न्यायालय पहुंची और चुनाव स्थगन की प्रार्थना की।
आज जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए नैनीताल में मतदान चल रहा है। संवेदनशीलता को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासन ने मीडिया को भी मतदान स्थल से कोसों दूर रखा है।
कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी ने दावा किया कि झड़प में उनके पति पर भी हमला हुआ और कई कांग्रेस सदस्यों के कपड़े फाड़ दिए गए।कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा किसी भी तरह से चुनाव को प्रभावित करना चाहती है। वहीं, भाजपा की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal