Ad

कांग्रेस ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को पार्टी से किया निष्कासित

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

देश की सियासत की पिच से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है ।

ADVERTISEMENTSAd

अनुशासनहीनता की शिकायतों और पार्टी के खिलाफ बार-बार बयानबाज़ी को ध्यान में रखते हुए माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने श्री प्रमोद कृष्णम को तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने के उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

कांग्रेस पार्टी के खिलाफ बयानबाजी और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से बढ़ती नजदीकियों के बीच कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को पार्टी से 6 साल निष्कासित कर दिया है. आचार्य प्रमोद कृष्णम अयोध्या में हुए रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी द्वारा कार्यक्रम में न जाने के बाद से लगातार कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मुखर होकर बोल रहे थे।

वहीं पिछले दिनों उन्होंने कल्कि धाम के कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भारतीय जनता पार्टी के तमाम बड़े नेताओं को आमंत्रित भी किया था. प्रमोद कृष्णम अलग-अलग समय पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों से इतर भी बयान देते हुए नजर आते हैं. इसके अलावा वह पार्टी लाइन से हटकर भी बयान देते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *