

उत्तराखंड और हिमांचल प्रदेश की दो – दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है।

उत्तराखंड की 2 विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को उपचुनाव के मतदान होने हैं। जिनकी मतगड़ना 13 जुलाई को होगी। जिन दो सीटों पर उपचुनाव होने हैं। उसमे से बद्रीनाथ विधानसभा सीट से कांग्रेस ने लखपत बुटोला को उम्मीदवार बनाया है।वहीं मंगलौर सीट से काज़ी निजामुद्दीन को टिकट देकर मैदान में उतारा है।
भाजपा पहले ही दोनों सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर चुकी है। बदरीनाथ से पार्टी ने पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी को प्रत्याशी बनाया है। भंडारी लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने विधानसभा सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया था। भाजपा ने मंगलौर विधानसभा सीट से करतार सिंह भड़ाना को प्रत्याशी बनाया है। भड़ाना हरियाणा और उत्तर प्रदेश में विधायक रह चुके हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।
कांग्रेस ने हिमांचल प्रदेश की हमीरपुर विधानसभा सीट से पुष्पेंद्र वर्मा और नालागढ़ सीट से हरदीप सिंह बावा को मैदान में उतारा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कैंचीधाम की भीड़ में बेहोश हुए श्रद्धालु की सीओ सेमवाल ने बचाई जान_Video
Nainital Breaking_कैंचीधाम से आ रहे युवकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत_रेस्क्यू जारी,,Video
35 हजार गाड़ियों के EXIT की चुनौती,, आज और कल शाम बंद रहेगा हल्द्वानी से पहाड़ का रास्ता
Watch कैंचीधाम में ओवरक्राउड और होड़ – पैर रखने की जगह नहीं,जाम ही जाम
होटल से बस स्टेशन तक_ सैलानियों से पैक नैनीताल, सार्वजनिक स्थल पर बिछाया बिस्तर