Ad

कांग्रेस ने अपनाया विरोध का अनोखा तरीका,सरकार को कुंभकरणी नींद से जगाने के लिए बैंड बाजों के साथ किया प्रदर्शन.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

बाज़पुर उधम सिंह नगर (GKM NEWS SULEMAAN KHAN ) बाज़पुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला. जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार को कुंभकरण रूपी नींद से जगाने के लिए बैंड बाजों के साथ प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

ADVERTISEMENTSAd

बता दें कि बाजपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगतार सिंह बाजवा के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसी पूर्णानंद तिवारी पुस्तकालय में एकत्र हुए, जहां से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार चलाने में विफल साबित होने का आरोप भाजपा सरकार पर लगाते हुए बैंड बाजों के साथ जुलूस निकालते हुए भगत सिंह चौक पर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान कांग्रेस नेता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि प्रदेश की त्रिवेंद्र रावत सरकार सरकार चलाने में विफल साबित हुई है यही कारण है कि प्रदेश के युवा आज दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं जिन्हें नौकरी भी नसीब नहीं हो रही है.

साथ ही उन्होंने कहा कि बाजपुर के भूमि प्रकरण मामले को सरकार नजरअंदाज कर रही है यही कारण है कि आज हजारों परिवार बेघर होने की कगार पर हैं. जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि बैंड बाजे के माध्यम से ही सरकार को जगाने का प्रयास किया जा रहा है जिससे सरकार कुंभकरण रूपी नींद से जागकर जनता की समस्याओं का समाधान करें.

बाइट : जगतार सिंह बाजवा …………….. वरिष्ठ कांग्रेस नेता बाजपुर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *