कर्नल हिमांशु बाली रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार_सेना में भ्रष्टाचार ..?


बड़ी खबर सामने आ रही है। कोलकाता के फोर्ट विलियम स्थित ईस्टर्न कमांड की आर्मी ऑर्डनेंस कोर में तैनात कर्नल हिमांशु बाली को सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन पर कानपुर की प्राइवेट फर्म मेसर्स ईस्टर्न ग्लोबल लिमिटेड को आर्मी का टेंडर दिलाने के बदले 50 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।
मामले में कंपनी संचालक अक्षत अग्रवाल, उसके पिता मयंक अग्रवाल, सहयोगी आशुतोष शुक्ला और नरेश पाल समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
सीबीआई के अनुसार, 22 अप्रैल को अक्षत अग्रवाल और कर्नल बाली के बीच कोलकाता में मुलाकात हुई थी, जिसके बाद 24 अप्रैल को कंपनी को टेंडर मिल गया। जांच में सामने आया कि रिश्वत की रकम हवाला के जरिए दिल्ली में पहुंचाई जानी थी। सीबीआई ने समय रहते कार्रवाई कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया। आरोपियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच जारी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कल हल्द्वानी में CM धामी का मेगा दौरा, जानिए कहां-कहां पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
Watch_रात के अंधेरे में गाड़ियों से तेल चोरी करने वाला कैमरे में कैद..Nainital
गोरापड़ाव डकैती की परतें खुलीं, एयरपोर्ट के पीछे से दबोचे गए क्रिमनल_ नकदी और हथियार मिले
धरना स्थगित, आंदोलन खत्म नहीं_14 दिन बाद फिर गरमा सकता है नैनीताल का मुद्दा
रक्षासूत्र के पावन बंधन में बहनों का स्नेह और आशीर्वाद बना मनोज पाठक का संबल