मंच पर भावुक हुईं सीएम की पत्नी गीता धामी, आंखों से छलके आंसू..

‘चार साल परिवार से दूर रहकर प्रदेश की सेवा की, फिर भी लगाए जा रहे झूठे आरोप’
देहरादून –
उत्तराखंड की राजनीति से जुड़ा एक भावुक पल इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सार्वजनिक मंच पर भावुक होकर आंसू पोंछते हुए नजर आ रही हैं।
यह वीडियो देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित उत्तरायणी कौथिग कार्यक्रम का बताया जा रहा है, जहां गीता धामी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई थीं। मंच से संबोधन के दौरान वह अचानक भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
‘परिवार के लिए एक दिन भी नहीं निकाला’
अपने संबोधन में गीता धामी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते चार वर्षों में अपने परिवार के लिए एक दिन का भी समय नहीं निकाला और पूरी निष्ठा से प्रदेश की सेवा में जुटे रहे।
उन्होंने कहा कि “नकल विरोधी कानून बनाकर 26 हजार युवाओं को नौकरी दिलाई गई, फिर भी मुख्यमंत्री पर लगातार झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। यह देखकर मन बहुत आहत होता है।”
यूसीसी और लिव-इन को लेकर लगाए गए आरोपों पर भावुक प्रतिक्रिया
आंसू पोंछते हुए गीता धामी ने समान नागरिक संहिता (UCC) और लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा _ “कुछ लोग कहते हैं कि धामी जी ने धर्म के खिलाफ जाकर यूसीसी लागू की और लिव-इन को मान्यता दी। जबकि लिव-इन रिलेशनशिप को सुप्रीम कोर्ट पहले ही मान्यता दे चुका है। धामी जी ने केवल उसके लिए नियम और कानून बनाए हैं। नियम-कानून के बिना समाज असभ्य हो जाता है।”
उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग झूठ को जोर-जोर से चिल्लाकर फैलाते हैं, जबकि सच्चाई शांत रहकर अपना काम करती है—जैसे मुख्यमंत्री धामी करते हैं।
सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा वीडियो
मुख्यमंत्री की पत्नी का यह भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे एक पत्नी के दर्द, त्याग और भावनात्मक समर्थन के रूप में देख रहे हैं, तो वहीं राजनीतिक हलकों में भी इस वीडियो को लेकर चर्चाएं तेज हैं।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




एक और पति मारा गया_ पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से कई वार किए..
मंच पर भावुक हुईं सीएम की पत्नी गीता धामी, आंखों से छलके आंसू..
कैंचीधाम बायपास की डेडलाइन तय,महाराज ने दी 12.58 करोड़ की सौगात..
Uttrakhand – बारिश-बर्फबारी का अलर्ट..
सियासी घमासान_भाजपा ने भवाली सभासद पर लगाए गंभीर आरोप,कहा_ पाकिस्तानी कनेक्शन..