

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी (85) को आज मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एम्स के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया।एम्स प्रशासन का कहना है कि वृद्धावस्था में होने वालीं दिक्कतों के चलते उन्हें रूटीन चेकअप के लिए भर्ती किया गया है।

एम्स प्रशासन का कहना है कि अधिक उम्र में होने वालीं समस्याओं के चलते रूटीन चेकअप के लिए सावित्री देवी यहां पहुंची हैं। मंगलवार को विभिन्न विभागों के चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। बताया जा रहा है कि योगी की बहन शशि पयाल भी मां को देखने आई थीं। सीएम के परिवार को मिलने वाली सुरक्षा व्यवस्था के तहत तैनात पुलिसकर्मी भी एम्स में मौजूद हैं। एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने सावित्री देवी के भर्ती होने की पुष्टि की है।
उम्रदराज लोगों को परेशानियों से बचाने के लिए यह विभाग
जिरियाट्रिक वार्ड 60 साल से ऊपर वालों के लिए होता है। सभी विभागों के डॉक्टर इस वार्ड में आकर बुजुर्गों का उपचार करते हैं। यह सुविधा इसलिए बनाई गई है, ताकि उम्रदराज लोगों को उपचार के लिए अलग-अलग विभागों के चक्कर न काटने पड़ें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ओखलकांडा के गांव-गांव पहुंचे मंत्री कैड़ा, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं..
276 युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
Nainital_ फ्लैट्स ग्राउंड पानी से लबालब, करोड़ों खर्च..फिर भी ढाक के तीन पात Video
बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, एक महिला की मौत_कई घायल
Uttrakhand _सरकारी कॉलेज में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी कर रहे थे_बर्खास्त..