ऋषिकेश एम्स में मां से मिलने पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ख़बर शेयर करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एम्स ऋषिकेश पहुंचे हैं। ख़बर है कि वह यंहा भर्ती अपनी माता सावित्री देवी का हाल चाल जानने पहुंचे हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी शुक्रवार शाम को एडमिट हुई थी एम्स ऋषिकेश में आंख के इन्फेक्शन का उपचार करने पहुंची थी उसी दिन ऑपरेशन भी हो गया था।

वह एम्स के निजी वार्ड में भर्ती है। जिनसे मिलने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री और सावित्री देवी के पुत्र योगी आदित्यनाथ पहुंचे हैं। इस मौके पर उनके साथ सूबे के स्वाथ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत भी मौजूद हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को एम्स में भर्ती किया गया है। वहीं, आज सीएम योगी भी अपनी मां से मिलने के लिए एम्स पहुंचे।

रविवार दोपहर में सीएम योगी आदित्यनाथ के एम्स पहुंचने पर कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह ने उनकी अगुवाई की। इसके बाद सीएम योगी ने अपनी माता सावित्री देवी का हालचाल जाना। साथ ही एम्स प्रशासन से उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली।

एम्स में करीब आधा घंटा मां सावित्री देवी से हाल-चाल पूछने के बाद योगी आदित्यनाथ ट्रामा सेंटर में भर्ती रुद्रप्रयाग और पौड़ी खिर्सू के घायलों का हाल-चाल पूछने गए। यहां उन्होंने करीब 10 मिनट तक घायलों का हाल-चाल पूछा, उसके बाद वह अपने हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए।

बता दें कि सीएम योगी की मां को जीरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसी महीने वह दूसरी बार भर्ती हुई हैं। एम्स प्रशासन के अनुसार सावित्री देवी वृद्धावस्था की दिक्कतों के चलते भर्ती हुई हैं। पिछली बार आंखों में संक्रमण की दिक्कत हुई थी।

एम्स ऋषिकेश के पीआरओ संदीप कुमार ने कहा कि सावित्री देवी का चिकित्सक बेहतर देखरेख कर रहे हैं। शनिवार को उनसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मिलने आए थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *