

हल्द्वानी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल (मंगलवार) को एक दिवसीय जनपद भम्रण पर आ रहे है।
इस आशय की जानकारी देते हुए प्रमुख निजी सचिव मोहन चन्द जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी प्रातः10ः30 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से प्रस्थान करें , प्रातः 11:30 गौलापार स्टेडियम हेलीपैड हल्द्वानी पहुॅचेगे। तत्पश्चात प्रातः 11:45 बजे गौला बाईपास निकट आंवला चौकी हल्द्वानी में सीवरेज ट्रीटमेंट /लीगेसी वेस्ट प्लांट का लोकार्पण करेंगे । इसके उपरांत काठगोदाम सर्किट हाउस में दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक भाजपा पदाधिकारी/ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भेंटवार्ता करेंगे।
इसके उपरांत दोपहर 2:00 बजे से सर्किट हाउस काठगोदाम में जनपद के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक एवं विचार विमर्श करेंगे । कार्यक्रम के बाद दोपहर 3: 40 बजे गौलापार स्टेडियम से हैलीपैड हल्द्वानी से अस्थाई हेलीपैड लोहरिया हैड खटीमा उधमसिंह नगर को प्रस्थान करेंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




मेहविश मौतकांड में बड़ा खुलासा_छोटी बेटी से चली गोली,पिता और बेटियां गिरफ्तार..
हल्द्वानी में नकली IB ऑफिसर पकड़ा गया_जानिए कौन है ये..Video
हर आंख नम, हर दिल उदास… यादों में हमेशा जिंदा रहेंगे गिरिजा शंकर जोशी
कैंची धाम पहुंचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर..Video
छात्रसंघ चुनाव_ गढ़वाल में ABVP का सूपड़ा साफ,, क्या 2027 में दिखेगा असर ?