CM ने हल्द्वानी मामले में बुलाई बैठक,बनभूलपुरा में कर्फ्यू ,देखते ही गोली मारने के आदेश

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी मामले में मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ हालत की समीक्षा की

अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की

डीएम ने बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया

दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के दिये गये आदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध निर्माण को हटाये जाने के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों पर हुए हमले तथा क्षेत्र में अशान्ति फैलाने की घटना को गम्भीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के सख्त निर्देश भी दिये है।

इस लिंक से व्हाट्सएप्प ग्रुप जॉइन करें :-

https://chat.whatsapp.com/JD7QSJiy4el2ld7szUzawW

मुख्यमंत्री ने इस संबंध में गुरूवार को सांय मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव राधा रतूडी, पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार तथा अन्य उच्चाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से शान्ति बनाये रखने की अपील करते हुए अराजक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना के दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही कर क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि प्रदेश में किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड करने की छूट नहीं दी जानी चाहिए। प्रशासनिक अधिकारी निरंतर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये प्रयासरत रहे।

जिलाधिकारी द्वारा दूरभाष पर मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि अशान्ति वाले क्षेत्र बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया गया है तथा स्थिति को सामान्य बनाये रखने के लिये दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिये गये है।

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में आज अतिक्रमण ध्वस्तीकरण के दौरान भारी बवाल हो गया। मलिक के बगीचे में अतिक्रमण ध्वस्त करने गई नगर निगम और पुलिस की टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव किया। इस दौरान 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस घटनाक्रम के बाद शहरभर में तनावपूर्ण माहौल हो गया। वहीं, लोगों ने कई वाहनों में आग भी लगा दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून अपने आवास पर बैठक बुलाई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *