सीएम पुष्कर धामी ने 1.11 लाख करोड़ का बजट किया पेश, जानें किसे क्या मिला


उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज बजट पेश किया. मुख्यमंत्री ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए कुल 1.11 लाख करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव पेश किया।
इस बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वित्त मंत्री के रूप में अपना पहला पूर्ण बजट पेश किया. इससे पहले उन्होंने पिछले वर्ष अनुपूरक बजट पेश किया था. दरअसल, पूर्व वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद से वित्त विभाग की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री धामी ही संभाल रहे हैं।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बजट पेश करते हुए कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के समग्र विकास , आत्मनिर्भरता, नवाचार, कौशल विकास, पारदर्शिता को मार्गदर्शक सिद्धांत मानकर सुनियोजित दिशा में आगे बढ़ रही है। यह बजट हमारी समाज के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उन्होंने इसे प्रदेश के लिए संतुलन (SANTULAN) बजट करार दिया। इसमें S का मतलब समावेशी विकास, A का आत्मनिर्भर, N का नई सोच, T का तीव्र विकास, U का उन्नत गांव एवं शहर, L का लोक सहभागिता, A का आर्थिक शक्ति और N का मतलब न्यायपूर्ण व्यवस्था शामिल है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार का यह आखिरी पूर्ण बजट है। अगले साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसका असर बजट में भी दिखा।
सीएम धामी ने कहा कि बजट के जरिए हमारा फोकस GYAN पर रहा है। इसमें G का मतलब गरीब कल्याण, Y का मतलब युवा, A का मतलब अन्नदाता यानी किसान और N का मतलब नारी सशक्तीकरण से है।
सरकार ने जेंडर बजट में बढ़ोत्तरी की है। इस बार जेंडर बजट बढ़ाकर 19692.02 करोड़ का प्रावधान किया गया। वर्ष 2025-26 में यह बजट 16961.32 करोड़ रुपये का था।
इन योजनाओं को राशि –
नंदा गौरा योजना के तहत 220.00 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के लिए 47.78 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया।
बागेश्वर में जिला चिकित्सालय, डोईवाला, हरिद्वार, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, देहरादून, टिहरी, नैनीताल में अस्पताल समेत अन्य योजनाओं पर काम चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग को 4252.50 करोड़ और पूंजीगत मद में 195 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
ईजा बोई शगुन योजना के लिए 14.13 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।
मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
सीएम धामी ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं और आर्थिक चुनौतियों के बाद भी पिछले 25 साल में मातृ शक्ति, कर्मठ अन्नदाता, युवा शक्ति की सक्रिय सहभागिता से विकास सुशासन और लोक कल्याण के मानक स्थापित किए।
सीएम ने कहा कि जेल गए या राज्य आंदोलन के दौरान घायल हुए आंदोलनकारियों की पेंशन प्रतिमाह 6 हजार से बढ़ाकर 7 हजार करने का प्रस्ताव किया गया है. तथा जेल या घायल आंदोलनकारियों की पेंशन प्रतिमाह 4500 से बढ़ाकर 5,500 रुपये किए जाने का प्रस्ताव किया।
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया 1.11 लाख करोड़ का बजट,, जानिए किसको क्या मिला..
सीएम धामी ने सदन में 111703.21 का बजट पेश किया। यह पिछले बजट से 11.41 फीसदी ज्यादा है।
वित्तीय वर्ष 2026 – 27 के लिए बजट किया गया पेश
1 लाख 11 हजार 703.21 करोड रुपए का बजट किया गया पेश
विभागवार बजट प्रावधान
माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए 542.84 करोड़
उच्च शिक्षा विभाग के लिए 146.30 करोड़
तकनीकी शिक्षा विभाग के लिए 98.50 करोड़
खेल विभाग के लिए 69.94 करोड़ रुपए
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग 195.46 करोड़
पेयजल विभाग 1827.91 करोड़
आवास विभाग 291 करोड़
शहरी विकास विभाग 1401.85 करोड़
ग्रामीण विकास विभाग 1642.20 करोड़
ऊर्जा विभाग 1609.43 करोड़
लोक निर्माण विभाग 2501.91 करोड़


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सीएम पुष्कर धामी ने 1.11 लाख करोड़ का बजट किया पेश, जानें किसे क्या मिला
उत्तराखंड बजट सत्र live _ कांग्रेस विधायकों ने किया हंगामा..
Uttrakhand : बस- ट्रैक्टर-स्कॉर्पियो आपस में भिड़े,कई वाहनों में लगी आग_महिला की मौत..Video
नन्हे कदमों के लिए खुशियों का मंच_अनुराग अकादमी में फन फिएस्टा
T20 वर्ल्ड कप : भारत बना वर्ल्ड चैंपियन..