Ad

जगेश्वर धाम में सीएम धामी ने किया योग, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

अल्मोड़ा :

ADVERTISEMENTSAd
9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जागेश्वर में आयोजित हुए राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर सामूहिक योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। योग प्रशिक्षक डॉ मंजू उपाध्याय ने सभी योग साधकों को योग के विभिन्न आसन कराए।  इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी।
 

इस दौरान उन्होंने कहा कि आदिकाल से ऋषि-मुनियों और आम जनमानस की आस्था का केंद्र रहा जागेश्वर धाम, देवभूमि की आध्यात्मिक यात्रा का सबसे अहम पड़ाव है। इस भूमि में ऐसी शक्ति है जो सदियों से जन-जन में एक नई ऊर्जा का संचार कर रही है। उन्होंने कहा कि आज मुझे बाबा जागेश्वर के चरणों में शीश नवाने का सुअवसर प्राप्त हुआ यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए योग पूजा-पाठ नहीं बल्कि ज्ञान रूपी प्राचीन धरोहर है। कहा कि योग शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक, धार्मिक और सांस्कृतिक इन पांचों क्षेत्रों का समुच्चय है। उन्होंने कहा कि योग से जहां एक ओर बीमारियों पर नियंत्रण होता है, वहीं दूसरी ओर उनका समन भी होता है। उन्होंने कहा कि योग जीरो बजट हेल्थ इंश्योरेंस है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री और महान योग साधक नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में योग पहुंचा है यह भारत और भारतीयों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारे मंदिरों, तीर्थ स्थानों और प्राचीन सनातन संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन पर चलकर प्रदेश सरकार भी उत्तराखंड में धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण और हमारी सांस्कृतिक विशिष्टता को बचाने के लिए कृतसंकल्पित है। कहा कि इस दिशा में हम गढ़वाल के केदारखंड की भांति ही कुमाऊं में “मानसखंड कॉरिडोर“ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, जिसके अंर्तगत कुमाऊं क्षेत्र के लगभग सभी प्राचीन मंदिरों का विकास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंत्योदय परिवारों को तीन गैस सिलेंडर देने हों, प्रदेश की महिलाओं के लिये 30 प्रतिशत के क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था को लागू करना हो, समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करना हो, जबरन धर्मांतरण पर रोक के लिये कानून बनाना हो, नई शिक्षा नीति को लागू करना हो, नई खेल नीति बनानी हो, सख्त नकल विरोधी कानून लागू करना हो, राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण देना हो या फिर भूमि अतिक्रमण के खिलाफ निर्णायक कार्यवाही के साथ ही छात्रवृत्ति को लेकर लिया गया निर्णय हो, इन सभी में सरकार ने अपना स्पष्ट रुख दिखाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने इन सभी कठिन परंतु राज्य के लिए आवश्यक कार्यों को बहुत ही कम समय में करके दिखाया है। कहा कि हमारे लिए प्रदेश और प्रदेश के हित सर्वोपरि हैं ।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 3381.96 लाख रुपए की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं 2077.96 लाख रुपए की योजनाओं का लोकार्पण भी किया।

शिलान्यासः
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत जनपद अल्मोड़ा में 2698 लाख की योजनाओं का शिलान्यास एवं महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत परंपरागत जल स्रोतों के संवर्धन तथा जल संरक्षण हेतु 683.99 लाख की संरचना एवं योजनाओं का शिलान्यास किया गया

लोकार्पणः
प्रधानमंत्री कृषि योजना 2.0 जनपद अल्मोड़ा के अंतर्गत परंपरागत जल स्रोतों के संवर्धन एवं संरक्षण हेतु 769 लाख रुपए की संरचनाओं एवं कार्यों का लोकार्पण किया गया। साथ ही महात्मा गांधी नरेगा योजना में अल्मोड़ा के अंतर्गत परंपरागत जल स्रोतों के संवर्धन तथा जल संरक्षण हेतु 1308.96 लाख रुपए की संरचना एवं कार्यों का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद के विभिन्न कार्यों हेतु निम्न घोषणाएं भी कीः


1 जागेश्वर विधानसभा के अंतर्गत लमगड़ा में तहसील भवन का निर्माण किया जाएगा।
2ः वृद्ध जागेश्वर कोटेश्वर मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य किया जाएगा।
3ः पेठशाल- भेटाडांगी- बमनस्वाल मोटर मार्ग का डामरीकरण किया जाएगा।
4ः डोल- शहरफाटक- भाबू बसगांव रोड की कटिंग एवं डामरीकरण का कार्य किया जाएगा।
5ः बसगांव से बिराड़ ल्वाली मोटर मार्ग का निर्माण कार्य किया जाएगा।
6ः रा0 उ0 मा0 कन्या विद्यालय मन्या डूंगरा का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रघुवर दत्त जोशी के नाम पर किया जाएगा।
7ः शौकियाथल से लछनाखाली होते हुए जटा गंगा तक मोटर मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
8ः गांधी इंटर कॉलेज पनुवानौला में जीव विज्ञान सवित्त मान्यता दी जाने की घोषणा भी मुख्यमंत्री द्वारा की गई।

योग कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद मुख्यमंत्री ने जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने जागेश्वर स्थित भंडारा स्थल में जूना अखाड़ा के स्वामी यतीन्द्र गिरी द्वारा आयोजित भंडारे में भी प्रसाद वितरण किया तथा प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर सांसद अल्मोड़ा अजय टम्टा, जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा, विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा, रानीखेत के विधायक प्रणोद नैनवाल, रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा, जिला महामंत्री भाजपा धर्मेंद्र बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, सचिव आयुष विभाग पंकज कुमार पांडे, अपर सचिव विजय जोगदांडे, आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी विनीत तोमर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु, मुख्य विकास अधिकारी अंशुल सिंह, अपरजिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया, एसडीएम गोपाल सिंह चौहान समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *