आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 के विजेताओं को CM धामी ने किया सम्मानित, अगली रेस मांडा में


उत्तराखण्ड में हिमालय से लगे गूंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 के फाइनल विजेताओं को पुरस्कृत करने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। सी.एम.ने कहा, दुर्गम क्षेत्रों को प्रथम पंक्ति में लाने और वाइब्रेंट विलेज के उद्देअहै को साकार करने के लिए अगली रेस बद्रीनाथ के मांडा क्षेत्र में आयोजित की जाएगी।
पिथौरागढ़ जिले के गूंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 का शनिवार और रविवार को भव्य आयोजन हुआ। शनिवार को हुई 70 और 42 किलोमीटर रेस में बड़ी संख्या में देशभर के धावकों ने भाग लिया।
उद्घाटन सत्र में दर्जा राज्य मंत्री अशोक नभ्याल, सचिव पर्यटन धीराज गर्भयाल, सी.डी.ओ.डॉ.दीपक सैनी, एडिशनल डायरेक्टर पर्यटन अतुल भंडारी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या, एस.डी.एम.आशीष जोशी, ए.सी.एम.ओ.प्रशांत कौशिक, रन2 लिव के हरीश तिवारी, मंनोज बिष्ट, भोपाल नायल, धीरेंद्र भाकुनी, मनीष जोशी, सी.वी.एस.बिष्ट, गोपेश बिष्ट, कमलेश तिवारी, वीरेंद्र साह, भानु साह, गौरव, राम, जया, मुदित, मोहित, मारुत, रश्मि आदि कई अधिकारीगण मौजूद रहे। दौड़ में भाग लेने 8 मद्रास, आई.टी.बी.पी., 12 कुमाऊं, एस.एस.बी. समेत फौज के जवान और अधिकारी पहुंचे।
सचिव गर्भयाल ने कहा कि इस वर्ष बीते वर्ष की तुलना में 35प्रतिशत धावकों की वृद्धि हुई है। वाइब्रेंट विलेज के परिणाम दिख रहे हैं। विंटर पर्यटन के तहत ये रेस आयोजित हुई है। शनिवार को नृतिका वैशाली टोलिया, करिश्मा साह, रुहान भारद्वाज के गीतों ने दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया।
रेस में 42के.मैन्स का विजेता 1st अल्मोड़ा के दिनेश चंद्रा, 42के.गर्ल्स की विजेता चमोली की दिया रावत रही। 70के. मैन्स में विजेता चमोली के दिगंबर और द्वितीय विजेता अल्मोड़ा के दिनेश सिंह, तृतीय स्थान पर यू.पी.के जितेश कुमार रहे। 70के.गर्ल्स में विजेता पौड़ी निवासी मीनाक्षी नेगी, द्वितीय मनाली की तेनजिन डोलमा और तृतीय दार्जिलिंग की सुनीता सुब्बा रही।
रविवार को मुख्यमंत्री ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित करे। उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट विलेज और खेल को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। इसके तहत अगले वर्ष ये रेस बद्रीनाथ के मांडा में आयोजित।
धावक, सिक्किम, दार्जिलिंग, जयपुर, बरेली, रांची, त्रिवेंद्रम, लखनऊ, पंचकूला, पौड़ी, चमोली, हलद्वानो, मनाली, बेंगलौर, मोहाली, देहरादून, सोलन, नैनीताल, सहारनपुर, गोंडा, रुद्रप्रयाग, करवर, दिल्ली, बागेश्वर, गुड़गांव, डोम्बिवाली, धारचूला, विजयनगरम, त्रिपुरा, झारखंड, जालंधर, यू.पी., रायगढ़, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, कोलकाता, वारंगल, केरल, मुम्बई आदि जगहों से पहुंचे थे। सोमवार को एम.टी.बी.साइकिलिंग रेस का आयोजन होना है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 के विजेताओं को CM धामी ने किया सम्मानित, अगली रेस मांडा में
Tourism Traffic Relief_ अमृतपुर बाईपास पर सीएम धामी का फोकस
आस्था की सुगंध और भक्ति की मिठास से महका_ 79वां निरंकारी सन्त समागम का पहला दिन
“प्लीज, बच्चों को गाड़ी मत दीजिए..” हादसों से आहत SSP नैनीताल की भावुक अपील
कांग्रेस डिप्रेशन में है, उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल डब्बू का बड़ा बयान