सीएम धामी दिल्ली दौरे पर,प्रेमचन्द्र का इस्तीफा मंज़ूर_बदलाव तय..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून: उत्तराखंड के मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का राजभवन से इस्तीफा मंजूर हो गया है। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज दिल्ली दौरा है।जहां वे भाजपा के आला नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में मंत्रिमंडल के विस्तार और राज्य की राजनीतिक दिशा पर चर्चा होने की संभावना है।

प्रेमचंद अग्रवाल, जो ऋषिकेश विधानसभा सीट से भाजपा विधायक और धामी सरकार में वित्त, संसदीय और शहरी विकास मंत्री थे, ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के पीछे पिछले महीने बजट सत्र के दौरान उनकी विवादास्पद टिप्पणियों को माना जा रहा है, जिसके बाद उनके खिलाफ पद से हटाने की मांग उठने लगी थी। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी संगठन ने भी उन पर इस्तीफा देने का दबाव बनाया था।

इस बीच, सीएम धामी का दिल्ली दौरा राज्य के राजनीतिक घटनाक्रम के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। धामी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे और मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार पर चर्चा करेंगे। इस दौरे के बाद मंत्रिमंडल में नए चेहरों को शामिल किए जाने की संभावना है।

प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद से ही उत्तराखंड में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। अब सीएम धामी का दिल्ली दौरा और पार्टी नेतृत्व से मुलाकात इस मामले में नई दिशा तय कर सकती है। राज्य की राजनीति में आगे क्या होगा, सभी की नजरें इस बैठक के परिणाम और नई घोषणा पर टिकी हुई हैं।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक धामी कैबिनेट में इस सप्ताह फेरबदल होने की प्रबल संभावना है। मुख्यमंत्री को कैबिनेट विस्तार के लिए शीर्ष नेतृत्व की ओर से भी हरी झंडी मिल चुकी है और जल्द ही खाली पदों पर नए मंत्रियों की ताजपोशी हो जाएगी। संभवत: कुछ और मंत्रियों को भी पैदल किया जा सकता है।

बढ़ने लगी है बदलाव की उम्मीद

उत्तराखंड में होली के बाद कैबिनेट में फेरबदल की पूरी संभावनाओं को देखते हुए तमाम विधायकों में मंत्री पद के लिए उम्मीद बलवती हो रखी है। मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के लिए अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों के नाम चर्चाओं में है।

इनमें विनोद चमोली, खजानदास, उमेश शर्मा काऊ, मुन्ना सिंह चौहान, हरिद्वार से मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, टिहरी से विनोद कंडारी, पौड़ी से ऋतु खंडूड़ी, रुद्रप्रयाग से आशा नौटियाल, नैनीताल से राम सिंह कैड़ा, बंशीधर भगत और पिथौरागढ़ से बिशन सिंह चुफाल के नाम मंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं।

इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष और कैबिनेट के कुछ मंत्रियों को हटाकर उनके स्थान पर और विधायकों को भी जगह दी जा सकती है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page