CM धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,कल हल्द्वानी में BJP का टॉप नेतृत्व_मिशन 2027

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने कुमाऊं में अपना सियासी फोकस और तेज कर दिया है। बुधवार, 9 सितंबर को हल्द्वानी में भाजपा का बड़ा राजनीतिक जमावड़ा होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश संगठन के वरिष्ठ नेता यहां अलग-अलग बैठकों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार सुबह हल्द्वानी पहुंचेंगे। वह रामपुर रोड स्थित होटल विंटेज ग्रीन में होने वाली विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में हिस्सा लेंगे। इसके बाद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक और शाम को प्रदेश पदाधिकारियों एवं प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे।

नितिन नवीन का उत्तराखंड दौरा 9 और 10 सितंबर को प्रस्तावित है। इस दौरान हल्द्वानी को राजनीतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाया गया है।

2027 की तैयारी, कुमाऊं पर खास नजर

भाजपा के इस महामंथन को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पार्टी स्तर पर चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती और कमजोर मानी जाने वाली विधानसभा सीटों को लेकर मंथन होने की संभावना है।

खास तौर पर कुमाऊं की उन सीटों पर फोकस रहने की बात सामने आ रही है, जहां पिछले चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था या जीत का अंतर बेहद कम रहा था। ऐसे में संगठन इन क्षेत्रों में अपनी स्थिति मजबूत करने की रणनीति पर विचार कर सकता है।

युवा वोटरों पर भी नजर

2027 की सियासत में युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाता महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में भाजपा के आगामी कार्यक्रमों में युवाओं और Gen-Z मतदाताओं से संवाद तथा उन्हें संगठन से जोड़ने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा को अहम माना जा रहा है।

हल्द्वानी में दिनभर चलेगा बैठकों का दौर

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मुताबिक वह सुबह 10:05 बजे एफटीआई हेलीपैड पहुंचेंगे और इसके बाद होटल विंटेज ग्रीन में कार्यसमिति के कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर बाद वह फिर होटल विंटेज ग्रीन पहुंचकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद देवलचौड़ स्थित होटल अमरदीप में प्रदेश पदाधिकारियों और कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे।

इस दौरान प्रदेशभर से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता हल्द्वानी में मौजूद रहेंगे।

Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *