मुख्यमंत्री का कल नैनीताल दौरा, काठगोदाम में हाई लेवल मीटिंग..


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नैनीताल दौरा 11 अप्रैल को, विकास योजनाओं और कानून-व्यवस्था पर होगी अहम समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शनिवार, 11 अप्रैल को जनपद नैनीताल का एक दिवसीय दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वे जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे तथा जिला प्रशासन के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक भी करेंगे।
जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री प्रातः 11:40 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और अपराह्न 12:45 बजे भीमताल स्थित विकास भवन खेल मैदान हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे 13:00 बजे से 14:30 बजे तक बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री 15:15 बजे भीमताल हेलीपैड से प्रस्थान कर 15:25 बजे गौला पार हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से वे सड़क मार्ग द्वारा काठगोदाम सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे और 15:40 बजे वहां पहुंचेंगे।
सर्किट हाउस में अपराह्न 16:00 बजे से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें मानव-वन्यजीव संघर्ष, आगामी यात्रा सीजन की तैयारियां तथा जनपद की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में जनपदीय अधिकारी मौजूद रहेंगे और विभिन्न व्यवस्थाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




मुख्यमंत्री का कल नैनीताल दौरा, काठगोदाम में हाई लेवल मीटिंग..
अवैध LPG रिफिलिंग का पर्दाफाश, दो भाइयों के पास घरेलू गैस सिलेंडर का भंडार निकला..
उत्तराखंड: सड़क हादसे में सगे भाइयों समेत तीन युवकों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में बदला रहेगा मौसम,15 अप्रैल तक बारिश-बर्फबारी का दौर..
Haldwani – लापता 10वीं की छात्रा दिल्ली से सकुशल बरामद