चार साल में 30 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी : मुख्यमंत्री


देहरादून।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में शहरी विकास विभाग के तहत चयनित 63 सफाई निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने लगभग 62 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले शहरी विकास निदेशालय के नए भवन का वर्चुअल शिलान्यास भी किया और कूड़ा निस्तारण के लिए नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले चार वर्षों में लगभग 30 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की है। उन्होंने नवनियुक्त सफाई निरीक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि उनके कंधों पर शहरों की स्वच्छता और व्यवस्था को मजबूत बनाने की अहम जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य गठन के समय प्रदेश में 63 स्थानीय निकाय थे, जो अब बढ़कर 108 हो चुके हैं, जिनमें 11 नगर निगम, 46 नगर पालिका परिषद और 51 नगर पंचायत शामिल हैं। उन्होंने कहा कि नगर निकाय शहरों के विकास की मजबूत कड़ी हैं और सरकार उनकी प्रशासनिक व तकनीकी क्षमता को लगातार मजबूत कर रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड आस्था और पर्यटन का प्रमुख केंद्र है। आगामी चारधाम यात्रा और वर्ष 2027 के कुंभ मेले को देखते हुए शहरों और तीर्थस्थलों में स्वच्छता और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।
इस अवसर पर विधायक खजान दास, बंशीधर भगत , उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




चार साल में 30 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी : मुख्यमंत्री
हल्द्वानी के मुद्दों को लेकर सरकार की घेराबंदी_ इंदिरा हृदयेश की विरासत को सुमित ने आगे बढ़ाया
हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि तय..
सावधान! बाजार में नकली NCERT किताबों का जाल, बड़ी खेप पकड़ी गयी..
देर रात बिगड़ा मौसम : हल्द्वानी में तेज आंधी और बारिश_ तीन दिन अलर्ट