मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल नैनीताल दौरा, ये रहेगा शेड्यूल..


कल रविवार यानी 28 दिसंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल जिले के दौरे पर आ रहे हैं
नैनीताल।जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 28 दिसंबर रविवार को नैनीताल जिले के कोटाबाग भ्रमण पर पंहुच रहे हैं।
मुख्यमंत्री रविवार को प्रातः 9.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 10.35 बजे राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग हैलीपैड नैनीताल पंहुचेंगे। जहॉं से कार द्वारा प्रस्थान कर 10.55 बजे पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज, कोटाबाग पंहुचेंगे, जहॉं प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के उपरांत विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास एवं घोड़ा लाइब्रेरी पहाड़ पछयाण महोत्सव-2025 में प्रतिभाग करेंगे।
तत्पश्चात मुख्यमंत्री अपराह्न 1 बजे पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज कोटाबाग से कार द्वारा राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग हैलीपैड को प्रस्थान करेंगे, जहॉं से हैलीकॉप्टर द्वारा देहरादून को प्रस्थान करेंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ओखलकांडा के गांव-गांव पहुंचे मंत्री कैड़ा, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं..
276 युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
Nainital_ फ्लैट्स ग्राउंड पानी से लबालब, करोड़ों खर्च..फिर भी ढाक के तीन पात Video
बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, एक महिला की मौत_कई घायल
Uttrakhand _सरकारी कॉलेज में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी कर रहे थे_बर्खास्त..