मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावितों के बीच मनाई दीपावली..



दीपों के पर्व दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र स्थित मझाड़ा गाँव पहुंचकर आपदा प्रभावित परिवारों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने काली गाड़, मझाड़ा गाँव और आसपास के क्षेत्रों के प्रभावितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हरसंभव सहायता व पुनर्वास का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री ने पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को सुरक्षा दीवार और रिवर ट्रेनिंग कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो और जिनके घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनके लिए वैकल्पिक आवास व किराए की व्यवस्था प्राथमिकता से की जाए।

मुख्यमंत्री के इस संवेदनशील और अपनत्व भरे gesture से ग्रामीणों में उत्साह दिखा। लोगों ने कठिन समय में उनके बीच आकर दीपावली मनाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




घर की रसोई से शुरू हुआ सफर_हल्द्वानी की प्रीति सैनी बनीं सफलता की नई पहचान
सोशल मीडिया पर नेगेटिव और झूठी खबरें चलाई गईं,, कैंचीधाम ट्रस्ट ने सामने रखी सच्चाई..
Uttrakhand Bord exam : आज से 1261 परीक्षा केंद्रों में 215252 के इम्तिहान..
Haldwani में होलिका दहन इस दिन होगा_ 4 को खेली जाएगी होली..
Watch : भयानक हादसा_बोट ने बोट को मार दिया..