देश की 100 ताकतवर हस्तियों की लिस्ट में मुख्यमंत्री धामी का पावर..

ख़बर शेयर करें

इंडियन एक्सप्रेस द्वारा जारी की गई भारत की 100 सबसे ताकतवर हस्तियों की लिस्ट में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक जबरदस्त छलांग लगाई है। पिछले साल 61वें स्थान पर रहने वाले मुख्यमंत्री धामी इस बार 32वें स्थान पर पहुंचे हैं।

रैंकिंग का आधार उनके पिछले एक साल के कार्यकाल को माना गया है, जिसमें उन्होंने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। प्रमुख तौर पर, उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने का निर्णय लिया गया, जिसे अन्य राज्यों के लिए एक ब्ल्यू प्रिंट के रूप में देखा जा रहा है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने राज्य में राजनीतिक स्थिरता बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, खासकर उस दौर में जब राज्य में लगातार मुख्यमंत्री बदल रहे थे।

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में पर्यटन गतिविधियां भी बढ़ी हैं, विशेष रूप से राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से। इसके साथ ही, भाजपा ने लोकसभा और स्थानीय निकाय चुनावों में शानदार सफलता भी हासिल की है, जो मुख्यमंत्री के नेतृत्व की ताकत को और प्रमाणित करता है।

यह लिस्ट हर साल विभिन्न क्षेत्रों से उन हस्तियों को शामिल करती है जिन्होंने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया हो। इस साल की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले स्थान पर हैं, वहीं दूसरे स्थान पर गृह मंत्री अमित शाह और चौथे स्थान पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत हैं।

रैंकिंग का आधार


यूसीसी – अन्य राज्यों के लिए बनी ब्ल्यू प्रिंट
इंडियन एक्सप्रेस ने सीएम पुष्कर सिंह धामी की शानदार रैंकिंग के लिए उनके पिछले एक साल के कार्यकाल को आधार बनाया है। जिसमें उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू किए जाने को सबसे महत्वूपर्ण कदम बताया गया है। अखबार के मुताबिक उत्तराखंड समान नागरिक संहिता अन्य राज्यों के लिए ब्ल्यू प्रिंट की तरह काम कर रही है। इसके बाद गुजरात ने भी अपने यहां समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए कमेटी का गठन कर लिया है।

राजनैतिक स्थिरता – इंडियन एकसप्रेस ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य में राजनैतिक स्थिरता कायम करने का भी श्रेय दिया है। अखबार के मुताबिक उत्तराखंड में 2017 से 2022 के बीच तीन- तीन मुख्यमंत्री बने, लेकिन अब पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में राजनैतिक स्थिरता लौट आई है। अखबार ने राष्ट्रीय खेलों के जरिए उत्तराखंड में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की तारीफ की है।

चुनावी सफलता- अखबार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कामकाज का मूल्यांकन करते हुए कहा है कि, उनके नेतृत्व में भाजपा ने लोकसभा चुनाव और स्थानीय निकाय चुनावों में शानदार सफलता हासिल की है। अब उनका लक्ष्य 2027 विधानसभा चुनाव है।

हर साल देश के 100 ताकतवर लोगों की लिस्ट में


इंडियन एक्स्रपेस समूह हर साल देश के 100 ताकतवर लोगों की लिस्ट जारी करता है, जिसमें राजनीति, लोक प्रशासन, उद्योग- कारोबार, सिनेमा, खेल सहित सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाले लोगों को उनके कार्यों और इसके असर के आधार पर रैंकिंग प्रदान की जाती है।

इस साल की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रथम स्थान पर रखा गया है। दूसरे स्थान पर गृहमंत्री अमित शाह, चौथे स्थान पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को रखा गया है। साथ ही उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अड़ानी, जय शाह, एनएसए अजित डोभाल, शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद, क्रिकेटर रोहित शर्मा, विराट कोहली, दक्षिण भारतीय अभिनेता विजय, अल्लू अर्जुन, बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन सहित यूपी, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और कई विपक्षी नेताओं को स्थान प्रदान किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page