

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार 15 अक्टूबर को दो दिवसीय भ्रमण पर हल्द्वानी आ रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि कल दोपहर 2:00 से हल्द्वानी में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिसमें जमरानी बांध परियोजना के प्रभावितों को प्रतिकर धनराशि वितरण एवं 172 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया जाना है। जिसमें सिटी फॉरेस्ट लोकार्पण एवं कैंसर इंस्टीट्यूट का शिलान्यास के अलावा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का शिलान्यास का कार्यक्रम शामिल है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हल्द्वानी कार्यक्रम और शिलान्यास को लेकर मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू और जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम कल हल्द्वानी में किया जा रहा है जो योजनाएं बन चुकी है उनका लोकार्पण होना है।
जमरानी बाध में प्रभावित लोगों को चेक वितरण का कार्य भी किया जायेगा साथ ही 103 करोड़ की लागत वाले कैंसर इंस्टीट्यूट का शिलान्यास भी किया जाना है। इसके अलावा सिटी फॉरेस्ट और स्टेडियम का लोकार्पण होना है। और भी अन्य योजनाओं का लोकार्पण किया जाना है। कार्यक्रम के पश्चात कल मुख्यमंत्री धामी रात्रि विश्राम सर्किट हाउस काठगोदम में करेंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने
रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ पर गरमाया मामला, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
मोरनौला-मझोला मार्ग पूरा हुआ तो बदलेगी चार जिलों की कनेक्टिविटी, सांसद अजय भट्ट को सौंपा ज्ञापन
बड़ा मौका_Nainital Bank BC बनकर बढ़ाएं अपनी कमाई, ऐसे करें आवेदन..