कल नैनीताल दौरे पर आ रहे हैं मुख्यमंत्री धामी..


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, 28 सितंबर को एक दिवसीय दौरे पर जनपद नैनीताल पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रातः 09:40 बजे प्रस्थान कर पूर्वाह्न 10:40 बजे नैनीताल के बीरभट्टी स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के अस्थायी हेलीपैड पर उतरेंगे।
अपर जिलाधिकारी नैनीताल, शैलेंद्र सिंह नेगी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में प्रतिभाग करेंगे। इसके पश्चात वह पूर्वाह्न 11:45 बजे से दोपहर 01:05 बजे तक विद्यालय द्वारा आयोजित ‘नव-प्रभात सम्मान समारोह’ में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपराह्न 01:45 बजे हेलीपैड से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात संचालन को लेकर भी विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम संक्षेप में:
09:40 AM – देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान
10:40 AM – नैनीताल (बीरभट्टी) में हेलीकॉप्टर द्वारा आगमन
11:00 AM -मन की बात’ कार्यक्रम में सहभागिता
11:45 AM – 01:05 PM – नव-प्रभात सम्मान समारोह’ में प्रतिभाग
01:45 PM – देहरादून के लिए प्रस्थान
मुख्यमंत्री का यह दौरा नैनीताल क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां वे शिक्षा क्षेत्र से जुड़े एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम में शिरकत कर स्थानीय जनता से भी संपर्क स्थापित करेंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal