Ad

चारधाम यात्रा : तीर्थ यात्रियों की संख्या पर जानिए क्या बोले CM धामी..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कहा कि पिछले दो सालों में चारधामा यात्रा नहीं हो पा रही थी जिस वजह से यात्रियों की संख्या इस बार ज्यादा हो गई है. उन्होंने साथ ही कहा कि उनकी सरकार ने चारधाम यात्रा के लिए सभी तैयारियां की हैं. उन्होंने देहरादून में मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके अधिकारियों ने यात्रा पर नजर बना रखी है.

ADVERTISEMENTSAd

धामी सीएम कैम्प कार्यालय में एम्बुलेंस सेवा को हरी झंडी देने पहुंचे थे, जिस कार्यक्रम के इतर उन्होंने मीडिया से बात की। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ‘चारधाम यात्रा के लिए सभी तरह की तैयारियां की गई हैं. पिछले 2 साल से यात्रा नहीं हो पा रही थी, जिसके कारण इस बार यात्रियों की संख्या कई गुना ज़्यादा हैं. यात्रा पर हमारे अधिकारी लगातार नजर बना रखे हैं.’

सीएम धामी का बयान ऐसे समय में आया है जब राज्य सरकार ने चारधाम यात्रियों के लिए अब रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य कर दिया है, यानी बिना रजिस्ट्र्रेशन अब चारधाम की यात्रा नहीं कर पाएंगे. सरकार ने बयान जारी कर श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा की शुरुआत से पहले पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा लें क्योंकि बिना रजिस्ट्रेशन के यात्रा पर निकलने से उन्हें ऋषिकेश में ही रोक लिया जाएगा. 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *