परिवर्तन यात्रा : खुद के ही चक्रव्यूह में फंसती नज़र आ रही है कांग्रेस, हरीश रावत का अपना राग, गुटबाज़ी चरम पर… देखें वीडियो

रामनगर :- कांग्रेस परिवर्तन यात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। रामनगर में कोसी बाईपास पुल पर यात्रा के स्वागत के लिए दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कार्यकर्ताओं के एक-दूसरे के करीब पहुंचने पर धक्का-मुक्की होने लगी।
पार्टी कार्यकर्ताओं में टकराव की स्थिति देख कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व सीएम हरीश रावत के समेत कई बड़े नेता बीच-बचाव करने पहुंच गए।
पूर्व CM हरीश रावत ने टकराव के बीच कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा आप जानते हैं कि चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष कौन है तो मेरा साथी कभी रास्ता रोकेगा नही आगे को चलेगा और जो खाली खेलवे और टहलवे हैं
उनके चक्कर में मत पड़ो, निशाना साफ तौर पर रंजीत रावत पर साधा गया है अब आगे देखना ये है कि कार्यकर्ता दिग्गजों के इस दंगल में किस महारथी का दामन थामते है कुल मिला कर रामनगर में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा दंगल यात्रा में तब्दील हो गयी , जो कि आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की मुश्किलों में इज़ाफ़ा करती दिखाई देती है
रविवार को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा कालाढूंगी से चलकर 12 बजे रामनगर पहुंचनी थी, कांग्रेस के एक गुट ने रंजीत रावत के नेतृत्व में परिवर्तन यात्रा का दाबका पुल पर स्वागत किया। दूसरा हरीश रावत पक्ष का गुट कोसी बाईपास पुल पर स्वागत के लिए खड़ा था। जैसे ही यात्रा पुल के करीब पहुंची तो कार्यकर्ता अपने-अपने नेताओं के पक्ष में नारेबाजी कर एक-दूसरे के करीब आने लगे।
फिर क्या था कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की हो गई। यह देख जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल, प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी अपने वाहनों से उतरकर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच गए।
जहां से दोनों दिग्गज नेताओं के काफिले अलग-अलग दिशाओं में चले गये. और कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा वाक़ई में परिवर्तन में तब्दील हो गयी.
एक पक्ष का काफिला जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को जिप्सी पर सवार कर यात्रा निकाली गई। खुद हरीश रावत को लगभग आधे घंटे के बाद मंच पर आने का मौका मिला.
हरदा ने मंच से गुटबाजी को स्वीकार किया उन्होंने कहा कि गुटबाजी से काम नहीं चलने वाला, केंद्र व राज्य सरकार से लड़ने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को एक होना पड़ेगा।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब से छीनी जीत..
Nainital : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की किल्लत से रेस्टोरेंट कारोबार पर संकट..
Haldwani : 14 मुकदमों वाला शातिर कवि पकड़ा गया_माल और पिस्टल बरामद..Video
Watch : कैंची धाम में बाबा के दरबार पहुंचे सुरों के सितारे विशाल मिश्रा_ कहा, नैनीताल पुलिस का कमाल है..
हल्द्वानी में लीजेंड्स लीग क्रिकेट_भारतीय कप्तानों ने पहले मैच में मुंबई स्पार्टन्स को हराया