

उत्तराखंड : दो दिन की धूप खिलने के बाद मंगलवार से एक बार फिर मानसून की वर्षा जोर पकड़ सकती है। दून समेत सात जनपदों में मंगलवार एवं बुधवार को भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। वर्षा का दौर बुधवार को भी बना रहेगा। शेष जनपदों में कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं हल्की वर्षा होने की संभावना है। 19 सितंबर से एक बार फिर मौसम साफ रहने की संभावना है।
सोमवार को सहस्रधारा क्षेत्र में दोपहर बाद चार बजे करीब आधा घंटे तेज वर्षा हुई। हालांकि शहर के अन्य क्षेत्रों में हल्के बादलों के बीच धूप खिली रही। धूप खिलने से देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 33.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 35.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 23.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 15.1 डिग्री सेल्सियस रहा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




“टीचर दो, टीचर दो!”शिक्षकों की कमी से परेशान बेटियों ने खोला मोर्चा, बेतालघाट इंटर कॉलेज
Alert Police Clear the Way_नैनीताल-ज्योलीकोट रूट पर यातायात बहाल_Video
इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में साइबर क्विज का रोमांच, डिजिटल डाइनोमोस ने मारी बाजी
खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर सियासत, अब हाईकोर्ट में सुनवाई की तैयारी
Breaking_हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में याचिका खारिज, अब सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी!