चम्पावत उपचुनाव: कांग्रेस ने जारी की राहुल गांधी समेत 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट..



उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने चम्पावत विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर पार्टी के 30 स्टार प्रचारकों की सोमवार को सूची जारी की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री (संगठन) विजय सारस्वत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारकों में पार्टी के सर्वोच्च नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक, रणदीप सिंह सुरजेवाला और प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव शामिल हैं।
श्री सारस्वत ने बताया कि अन्य स्टार प्रचारकों में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सहप्रभारी राजेश धर्माणी, सांसद प्रदीप टम्टा, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल भी होंगे।
संगठन महामंत्री ने बताया कि इसके अलावा, पूर्व मंत्री डाॅ. हरक सिंह रावत, विधायक मयूख महर, पूर्व सांसद महेन्द्र सिंह माहरा, विधायक तिलकराज बेहड, विधायक आदेश चैहान, विधायक गोपाल सिंह राणा, विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधायक रणजीत सिह रावत, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश अध्यक्ष, युवा कांग्रेस के सुमित्तर भुल्लर, प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल राजेश रस्तोगी एवं प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई मोहन भण्डारी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




अनुराग अकादमी में नन्हे कदमों की नई शुरुआत_ यादगार बना पहला दिन
उत्तराखंड पुलिस में प्रमोशन और तबादले,10 अधिकारी बने CO
नैनीताल में अवैध जमीन सौदे पर बड़ी कार्रवाई, 1.170 हेक्टेयर भूमि सरकार के नाम
नैनीताल में विधायक के बेटे की VIP हनक_फार्च्यूनर सीज़ हो गयी..Video
हनुमान धाम पहुंचे सीएम धामी, प्रदेश के लिए मांगी खुशहाली