चमोली : दुःखद हादसे में कई लोगों के मौत की आशंका, सामने आया यह दिल दहलाने वाला वीडियो..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : चमोली के जोशीमठ में भीषण सड़क हादसा 1 दर्जन से अधिक लोगों के हताहत होने की खबर सामने आ रही हैउर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर हुआ है सड़क हादसा ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जोशीमठ से पल्ला जखोला जा रहा वाहन पल्ला अचानक अनियंत्रित होकर सैकड़ो मीटर गहरी खाई में जा गिरा।वाहन में 14 लोग सवार बताए जा रहे हैं, कुछ लोग वाहन के छत पर भी बैठे थे।
छत पर बैठे लोगों ने कूद कर जान बचा ली, लेकिन वाहन के अंदर बैठे सवारियों के बचने की संभावना न के बराबर है ।

ग्रामीण संपर्क मार्ग पर ओवरलोडेड यात्री वाहन (टाटा सूमो) 500 मीटर गहरी खाई में गिरा। 12 लोगों के मौत की आशंका है। वाहन जोशीमठ से पल्‍ला जाखुला गांव जा रहा था ज‍िसमें 16 लोग सवार बताए जा रहे हैं। बताया गया कि दो सवारी गाड़ी की छत पर भी बैठी थी। दोनों चलती गाड़ी से कूदे, ज‍िससे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटनास्‍थल पर बरसाती नाले के कारण सड़क का हिस्‍सा कच्‍चा और पथरीला था। वहीं सूचना म‍िलते ही एसडीआरएफ रेस्‍क्‍यू करने घटनास्‍थल पहुंच गई है।वहीं, एआरटीओ के मुताब‍िक वाहन के कागज सही पाए गए। रोड़ पास नही है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *