उत्तराखंड की आन-बान-शान का जश्न_ रजत जयंती उत्सव..


देहरादून। उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार इस बार भव्य स्तर पर रजत जयंती पर्व मनाने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 1 नवंबर से 10 नवंबर तक पूरे राज्य में विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इन दस दिनों तक उत्तराखंड अपनी संस्कृति, विकास यात्रा और जनभागीदारी का उत्सव मनाएगा।
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पर्व को जन-जन का उत्सव बनाया जाए। सभी जिलों में स्थानीय संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले लोकनृत्य, लोकगीत, पारंपरिक परिधान प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। युवाओं के लिए खेल प्रतियोगिताएं, सामाजिक और विकासपरक गतिविधियाँ भी पर्व का हिस्सा रहेंगी।
कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य के 25 वर्षों की उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की दिशा पर भी चर्चा की जाएगी। शासन स्तर पर विशेष सत्र आयोजित होगा, जिसमें पर्यटन, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में हुई प्रगति पर प्रकाश डाला जाएगा। साथ ही, राज्य की विकास यात्रा को प्रदर्शित करने वाले प्रदर्शनी स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री स्वयं कई जिलों में होने वाले प्रमुख आयोजनों में शिरकत करेंगे और मॉनिटरिंग भी करेंगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय के अपर सचिव बंशीधर तिवारी ने कहा कि यह पर्व केवल सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि जनसहभागिता से सजा राज्यव्यापी उत्सव होगा। स्थानीय कलाकारों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
इस वर्ष रजत जयंती पर्व की थीम होगी
“नया उत्तराखंड, सशक्त उत्तराखंड”
सरकार का उद्देश्य है कि यह पर्व न केवल बीते 25 वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव बने, बल्कि आने वाले 25 वर्षों के विकास संकल्प का भी शुभारंभ साबित हो।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal