हल्द्वानी – खूनी सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया,,जांच शुरू..


हल्द्वानी में रविवार दोपहर पनचक्की रोड स्थित अंबिका विहार के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय सुरेश चंद्र पांडे की मौत हो गई। स्कूटी सवार बुजुर्ग सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे की चपेट में आने से असंतुलित हो गए और पीछे से आ रहे भारी ट्रक के नीचे आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर चल रहे खुदान कार्य के कारण यातायात बाधित था। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसे जांच में शामिल किया गया है।
घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 के तहत निष्पक्ष मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ए.पी. वाजपेयी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें दुर्घटना के कारणों की विस्तृत पड़ताल, संभावित लापरवाही या यातायात नियम उल्लंघन की जांच तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु ठोस सुझाव देने के निर्देश दिए गए हैं। 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।
प्रशासन ने पुलिस व संबंधित विभागों को CCTV फुटेज, पंचनामा रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान सहित सभी साक्ष्य तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी 15 दिनों के भीतर उनके कार्यालय में उपलब्ध कराएं।
हादसे के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने ट्रैफिक पुलिस, यूयूएसडीए और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ पनचक्की से चौफला और दो नहरिया क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए कि खुदान के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाए, आवश्यकतानुसार सड़क चौड़ी की जाए तथा कार्य पूर्ण होने पर व्यवस्थाएं पूर्व स्थिति में बहाल की जाएं।
बताते चले शहर भर में सड़के खोदने यानी विकास कार्य का काम जोरों पर है। पेयजल पाइपलाइन डाली जा रही है सीवर लाइनें डाली जा रही है। लेकिन जहां सड़क खोदी जा रही है कार्य होने के बाद जहां-तहां वैसे ही छोड़ दी जा रही है समस्या इतनी विकराल है कि लोगों को चलने के लिए काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। खुदी हुई सड़कें और गड्ढे आए दिन हादसों का कारण बन रहे है। जिसमें लोगों को चोटिल भी होना पड़ रहा है और जान भी गंवानी पड़ रही है यह पहला हादसा नहीं है।
अब हादसा होने के बाद अधिकारी मौका मुवायना कर रहे हैं और जांच कर रहे हैं कि हादसा कैसे हुआ और आगे हादसों की रोकथाम और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर गंभीरता के साथ सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी – खूनी सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया,,जांच शुरू..
हल्द्वानी में कार्यकारी अध्यक्ष पुष्कर का पत्रकारों ने किया स्वागत..
Haldwani : कुमाऊं प्रीमियर लीग में नैनीताल बना चैंपियन_ पिथौरागढ़ को हराया..
Haldwani में खुदी सड़क और ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की बेहद दर्दनाक मौत..
उत्तराखंड में CAG रिपोर्ट ने खोली पोल_ 1377 ऐसे लोग जिनसे अब रिकवरी की जाएगी..