Ad

दवा-दारू में घिर गयी दिल्ली सरकार,गृह मंत्रालय ने दिए CBI जांच के आदेश

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

दिल्ली में कथित दवा घोटाले के मामले में गृह मंत्रालय ने सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं. गृह मंत्रालय ने एलजी की सिफारिश पर सीबीआई को FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं. दिल्ली की केजरीवाल सरकार द्वारा चलाए जा रहे मोहल्ला क्लीनिकों में कथित तौर पर ‘घटिया’ दवा देने के आरोप लगे हैं।

ADVERTISEMENTSAd

इस मामले में एलजी वीके सक्सेना ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी. केंद्र सरकार ने इस मामले में सीबीआई जांच की मंजूरी दे दी है.गृह मंत्रालय ने दवा घोटाला मामले में ऐसे वक्त पर जांच के आदेश दिए हैं, जब एक दिन पहले ही उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मोहल्ला क्लीनिक में ‘फेक टेस्ट’ कराने के आरोपों को लेकर सीबीआई जांच कराने की सिफारिश की है।

इससे पहले गुरुवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने निजी प्रयोगशालाओं को लाभ पहुंचाने के लिए मोहल्ला क्लीनिक द्वारा ‘फर्जी’ जांच के आरोपों पर सीबीआई जांच कराने के आदेश दिए हैं. मोहल्ला क्लीनिक दिल्ली सरकार द्वारा संचालित किये जाते हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक सूत्र के हवाले से बताया, पिछले साल सामने आया था कि मोहल्ला क्लीनिक में डॉक्टर नहीं आ रहे हैं, फिर भी उन्हें उपस्थित दिखाया जा रहा है. उनकी अनुपस्थिति के बावजूद मरीजों को जांच और दवाएं लिखी जा रही थीं. बाद में पाया गया कि फर्जी मरीजों पर टेस्ट किए गए. आरोप है कि निजी लैब की मदद के लिए मोहल्ला क्लीनिक में ‘घोस्ट पेशेंट’ पर लाखों टेस्ट किए गए थे. इसकी आड़ में निजी लैब को करोड़ों रुपये का भुगतान किया गया. इस मामले में बीजेपी ने करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है।

बीजेपी ने केजरीवाल सरकार को घेरा

इस मुद्दे पर बीजेपी ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है. बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, मोहल्ला क्लीनिक में ऐसे मरीजों का भी इलाज कर दिया है जिनका कोई अस्तित्व ही नहीं था. पहले तो ये सरकार दारु का घोटाला कर रही थी, अब दवा का भी घोटाला कर दिया. 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *