

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जिसमें दो महिलाओं की मौत होना बताया जा रहा है। रुद्रप्रयाग में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। डूंगरी मोटरमार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब छह बजे की है। ग्राम डूंगरी से परिवार कार (uk13A 4341) में सवार हो रुद्रप्रयाग के लिए निकला था। इस दौरान डूंगरी मार्ग पर उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। किसी ने हादसे की सूचना एसडीआरएफ को दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने खाई में जाकर देखा तो दो लोगों की मौत हो चुकी थी।

हादसे में कलपेश्वरी(58) पत्नी बुद्धि लाल और आरती(24) पुत्री जितपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जितपाल(50) पुत्र बुद्धि लाल, बुद्धि लाल(70) पुत्र हीरु लाल, देवेश्वरी देवी(45) पत्नी जितपाल पूजा(27) पुत्री जितपाल घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, देवेश्वरी देवी की हालत गंभीर है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park
पहचान साबित करने निकला बुजुर्ग_ 8 दिन से लापता