टूटे सारे रिकॉर्ड..कोरोना ने मचाई देश में बड़ी तबाही, एक दिन में पहली बार 2 हज़ार मौतें और करीब 3 लाख नए केस, देखिये कहां है कैसे हालात

ख़बर शेयर करें

New delhi : कोरोना वायरस के नये मामले लगातार बढ़ रहें है. इस भयावह स्तिथि में लोगों में कोरोना कों लेकर ख़ौफ़ बढ़ता जा रहा है. हर दिन हज़ारों की संख्या में मामले सामने आ रहें है और सैकड़ो लोगों कों अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है..

कोरोना से होने वाली मौतों ने भी अब तक का सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में से देश में पहली बार न सिर्फ तीन लाख के करीब केस आए हैं, बल्कि सबसे अधिक 2000 मौतें भी हुई हैं। इस तरह से महामारी की दूसरी लहर हर दिन अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, मंगलवार रात 12 बजे तक 24 घंटों में देश में 2020 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। यह महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में कोरोना संक्रमितों की मौत की सर्वाधिक संख्या है। पहली बार देश में एक दिन में दो हजार से अधिक लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि में मंगलवार को 2,94,115 कोरोना वायरस के नए संक्रमित मिले। यह देश में एक दिन में मिल कुल नए संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या है। लगातार पांच दिनों से कोरोना से रिकॉर्डतोड़ मौतें दर्ज की जा रही हैं। यह महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में कोरोना संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या है। महामारी से मरने वाले कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,82,570 हो गई है, जबकि अब तक कुल संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1,56,09,004 है। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21,50,119 पर पहुंच गई। यह कुल संक्रमितों की संख्या का 13.8 फीसदी है।

ठीक होने की दर घटकर 85 फीसदी हुई:
कोरोना संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर गिरकर 85 प्रतिशत रह गई है। आंकड़ों के मुताबिक इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,32,69,863 हो गई है। कोरोना से राष्ट्रीय स्तर पर मृत्यु दर गिरकर 1.20 प्रतिशत हो गई है, लेकिन महाराष्ट्र में यह दर 1.5 फीसदी और पश्चिम बंगाल में 1.6 फीसदी है।

77 फीसदी मौतें सिर्फ इन राज्यों में:
देश में 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 519 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद दिल्ली में 277, छत्तीसगढ़ में 191, यूपी में 162, गुजरात 121, कर्नाटक में 149, पंजाब में 60 और मध्य प्रदेश में 77 लोगों की मौत हुई। इन आठ राज्यों में कुल 1556 मौतें हुईं जो कुल 2020 मौतों का 77.02 फीसदी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *