BREAKING: महाराज ने लगाई मोहर .. भंग होगा देवस्थानम बोर्ड, CM को सौंपी रिपोर्ट

उत्तराखंड(देहरादून) : पर्यटन, लोक निर्माण, धर्मस्व, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड पर पुनर्विचार हेतु मंत्री गणों की उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट परीक्षण एवं अध्ययन के पश्चात सतपाल महाराज ने सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंप दी है।
उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों के परिपेक्ष में चारों धामों के हितधारकों पंडा, पुरोहितों और पुजारियों द्वारा समय-समय पर विरोध, आंदोलन के मध्येनजर वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत समाधान हेतु समिति की रिपोर्ट के सम्यक परीक्षणोंपरांत और सतपाल महाराज की अध्यक्षता में गठित मंत्री गणों की उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट को सोमवार को सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंप दिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कमेटी ने देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की सिफारिश कर दी है साथ ही पूर्व में चल रही मंदिर समितियों जिसमें बद्री केदार मंदिर समिति चार धाम विकास परिषद को फिर से रिवाइव करने का भी सुझाव दिया गया है इसके लिए बकायदा विधानसभा सत्र में प्रस्ताव जाएगा जिसके बाद देवस्थानम बोर्ड भंग होगा और यह तमाम समितियों का गठन फिर से हो जाएगा आपको बता दें देवस्थानम बोर्ड जब बना था तो इन समितियों को भंग कर दिया गया था


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उल्लास और भाईचारे के साथ मनाएं रंगोत्सव : डीएम रयाल
होली से पहले दून में गुंडई : विरोध करने पर दुकान में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़
हल्द्वानी में होलिका दहन_आस्था और परम्परा के साथ मनाया गया पर्व
नैनीताल – बाजार की दुकान में लगी आग, स्थानीय लोगों ने मदद कर काबू पाया..Video
नैनीताल में होली जुलूस ने बिखेरे रंग_जमकर उड़ा अबीर गुलाल, होलिका दहन..