Ad

BREAKING:देखिये मोटाहल्दू क्षेत्र में लगी आग का [EXCLUSIVE] विडियो

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं के मोटाहल्दू क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब गोला खनन निकासी गेट पर मजदूरों की एक झोपड़ी में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने 100 से अधिक झोपड़ियों को अपने आगोश में ले लिया और लगभग सभी झोपड़ियां और उसमें रखा मजदूरों का सामान नगदी, बर्तन, कपड़े इत्यादि सब कुछ जलकर राख हो गया गनीमत यह रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई वहीं आग लगने की सूचना के लगभग आधे घंटे बाद सेंचुरी और सरकार की फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुंची तब तक सभी झोपड़ियां जलकर राख हो चुकी थी

ADVERTISEMENTSAd

इधर स्थानीय लोगों ने लोकल पानी के टैंकर की मदद से आग बुझाने का भरसक प्रयास किया मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वही सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे लालकुआं के पूर्व चेयरमैन पवन चौहान ने पीड़ितों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है साथ ही कुछ राहत राशि भी उन्होंने उपलब्ध कराई वही मौके पर पहुंची लालकुआं कोतवाली पुलिस ने भी स्थिति का जायजा लिया और फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग बुझाई। इधर मजदूरों ने बताया कि वह झारखंड, उत्तर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र, बिहार और अन्य जगहों से यहां आकर मजदूरी करके रोजी रोटी कमाते हैं मगर आग में उनका सब कुछ जलकर राख हो गया है हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद से ही मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहरा चुका है और सभी मजदूरों का रो-रो कर भी बुरा हाल है। वही मौके पर पहुंचे वन विकास निगम के डी एल एम वाईके श्रीवास्तव ने कहा है कि पीड़ितों को आर्थिक मदद मुहैया कराने के प्रयास किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *