BREAKING (उत्तराखंड): शासन ने इन दो आईएएस अफसरों के विभागों में किया बड़ा फेरबदल..

देहरादून : दीपेंद्र चौधरी उत्तराखंड के नए खेल एवं युवा कल्याण सचिव बनाए गए हैं। परिवहन महकमा फिलहाल रंजीत सिन्हा ही देखते रहेंगे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस छोटे से फेरबदल में दीपेंद्र को खेल तथा युवा कल्याण महकमा देते हुए उनको कुछ दिनों पहले सौंपे गए परिवहन विभाग के सचिव का जिम्मा वाला आदेश निरस्त कर दिया। दीपेंद्र ने ये महकमा जॉइन ही नहीं किया था। दीपेंद्र नैनीताल-हरिद्वार-चंपावत समेत चार जिलों के DM और कई अहम महकमों में रह चुके हैं।
दीपेंद्र को मुख्यमंत्री के करीबी और विश्वासपात्र नौकरशाहों में शुमार किया जाता है। उनके पास उच्च शिक्षा का भी जिम्मा है। हैरानी इस पर भी जताई जा रही कि परिवहन महकमा फिर से रंजीत के पास ही है। रंजीत के पास राज्यपाल के सचिव के साथ ही तमाम अन्य महकमे पहले से हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




एसआईआर शुरू_राज्यपाल को सौंपा गया पहला गणना फॉर्म, हर घर पहुंचेगा लोकतंत्र का दस्तावेज
Haldwani – टूटी सड़कों और धूल-मिट्टी से चौपट हो रहा कारोबार, जनता परेशान..
पलायन रोकने को गांव में जुटे प्रवासी-अप्रवासी, युवाओं से की रिवर्स माइग्रेशन की अपील
कमिश्नर ने 6 जिलों के डीएम को भेजा लेटर_420 मामले पेंडिंग…
भाजपा के भीतर असंतोष..? जमीनी कार्यकर्ता हाशिये पर_भुवन भट्ट