BREAKING(उत्तराखंड) : सुबह तड़के धमाके से दहला रानीखेत.. छावनी परिषद बाजार की कई दुकानें आग की चपेट में.. देखिए भीषण अग्निकांड का वीडियो

उत्तराखण्ड : अल्मोड़ा के रानीखेत में गोविंद सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय के समीप मीना बाजार में लगभग 3 बजे के आसपास तेज़ धमाके के साथ आग ने विकराल रूप लिया और देखते ही देखते आग ने छावनी परिषद की मीना बाजार की कई दुकानों को अपनी चपेट में लिया ,जिसमे लगभग 11 दुकाने बिल्कुल स्वाहा हो गईं।
तड़के सुबह की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रानीखेत के मीना बाजार में कई दुकानें आग की चपेट में आ गई। आग लगने की घटना तड़के 3 बजे की बताई जा रही है। तड़के 3 बजे जब क्षेत्र के लोग सो रहे थे कि तभी रानीखेत धमाकों से गूंज उठा। जिसके बाद पुलिस प्रशासन के अलावा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
जानकारी के मुताबिक तड़के सुबह 3 बजे करीब रानीखेत सरकारी अस्पताल के पास मीना बाजार में की एक दुकान में आग लग गई थी। बताया जाता है कि आग एक मोमो-चाऊमिन वाले की दुकान से लगना शुरू हुई थी। जिसके बाद इस दुकान के बगल में एक मोटर मैकेनिक की दुकान थी उस दुकान को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद मोटर मैकेनिक की दुकान में रखे एयर कंप्रेसर तपने के बाद उसमें धमाका हो गया। जिसके धमाके से आग और अधिक फैल गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि शहर भर में सुना गया, फिलहाल पुलिस आग लगने के अन्य कारणों की जांच में जुटी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दुकानें जो अग्नि कांड की ज़द में आईं – मनोज मोटरसाइकिल रिपेयरिंग, प्रकाश खुरमी मोबाइल सेंटर, हेयर कटिंग शॉप , राजेन्द्र फास्टफूड, बबलू दर्जी की दुकान, फहीम टायर , इक़बाल शॉप, चाउमीन सेंटर, रेडीमेड शॉप व अन्य दुकाने पूरी तरह से स्वाहा होने की सूचना है



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कैंचीधाम की भीड़ में बेहोश हुए श्रद्धालु की सीओ सेमवाल ने बचाई जान_Video
Nainital Breaking_कैंचीधाम से आ रहे युवकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत_रेस्क्यू जारी,,Video
35 हजार गाड़ियों के EXIT की चुनौती,, आज और कल शाम बंद रहेगा हल्द्वानी से पहाड़ का रास्ता
Watch कैंचीधाम में ओवरक्राउड और होड़ – पैर रखने की जगह नहीं,जाम ही जाम
होटल से बस स्टेशन तक_ सैलानियों से पैक नैनीताल, सार्वजनिक स्थल पर बिछाया बिस्तर